फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The villagers of Lahuriyadah have been quenching their thirst with water from the spring for eleven days.

ग्यारह दिनों से झरने का पानी से लहुरियादह के ग्रामीण बुझा रहे अपनी प्यास

Sat, 16 Jul 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The villagers of Lahuriyadah have been quenching their thirst with water from the spring for eleven days.
हलिया विकास खंड के लहुरियादह गांव में टैंकर से होने वाली पेयजल की आपूर्ति ठप होने से उत्पन्न संकट का कोई समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा है। धनाभाव के कारण टैंकर से आपूर्ति बंद होने के कारण पिछले ग्यारह दिनों से वहां के ग्रामीण झरने के पानी से ही अपनी प्यास बुझा रहे हैं। इस संबंध में देवहट ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को हलिया ब्लाक मुख्यालय पर निरीक्षण के लिए पहुंची मुख्य विकास अधिकारी से लहुरियादह गांव की पेयजल समस्या का समाधान कराने के लिए उनका ध्यान आकृष्ट कराया था। तीन दिन बाद भी समस्या का कोई समाधान न निकला।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने सीडीओ को बताया था कि पहले का लाखों रुपये टैंकर का बकाया होने के कारण टैंकर मालिकों ने लहुरियादह गांव में पेयजल की आपूर्ति करने से इंकार कर दिया है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सीडीओ ने फोन कर जलनिगम के एक्सिईएन को दो दिन के अंदर लहुरियादह गांव में पाइपलाइन से पेयजल की आपूर्ति की संभावनाओं को तलाशने का निर्देश दिया था। टैंकर के भाड़े का बकाया लाखों रुपये का भुगतान कब और कैसे होगा, साथ ही वहां पेयजल की आपूर्ति कब और कैसे शुरू होगी यह कहा नहीं जा सकता। उधर पेयजल की आपूर्ति ठप होने से लहुरियादह गांव के लोग ऊंचे पहाड़ की गहरी घाटी में स्थित झरने का ही दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed