{"_id":"57bc9bcf4f1c1b922ed4ede4","slug":"the-villagers-made-a-one-km-road","type":"story","status":"publish","title_hn":" ग्रामीणों ने खुद बनाई एक किमी सड़क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने खुद बनाई एक किमी सड़क
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क बनाते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन से लेकर प्रशासन तक सड़क बनाने की गुहार लगा चुके ग्रामीणों की बात नहीं सुनी गई तो ग्रामीणों ने खुद चंदा एकत्र कर पांडेयपुर धौरूपुर मार्ग लगभग एक किलोमीटर तक सड़क बना डाली। नगर के पांडेयपुर स्थित अजोरा गार्डेन में आयोजित प्रेसवार्ता केे दौरान ग्रामीणों ने यह बात खुद बताई।
पांडेयपुर, रामकुमार मिश्रा, रत्नेश पांडेय व तरकापुर निवासी रविंद्र पांडेय व केके दूबे ने बताया कि पंाडेयपुर व धौरूपुर सड़क काफी वर्षाें से खराब है। लगभग ढाई किलोमीटर सड़क के दर्जनों स्थानों पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे इस पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बरसात के दिनों में पानी भरने पर यहां से गुजरना जान गंवाने के बराबर होता है, क्योंकि कौन कब सड़क किनारे मौजूद गड्ढे में गिर कर डूब जाए इसके बारे में पता नहीं रहता है। बताया कि सड़क बनाने की मांग नगर विधायक व मझवां के जनप्रनिधि समेत अधिकारी से कर चुके हैं लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
जिससे थक कर ग्रामीणों ने खुद सड़क बनाने की ठान ली और चंदा इकटठा करना शुरू कर दिया। जहां पर सबसे अधिक सड़क खराब थी वहां पर सबसे पहले सड़क बनाने का निर्णय लिया गया। लगभग सवा लाख रुपये चंदा इकट्ठा होने पर दीपनगर कालोनी से से लेकर धौरूपुर तक लगभग एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया। जिससे अब स्थिति कुछ ठीक है। नाराज लोगों ने इस बार किसी को चुनाव के दौरान वोट नहीं देने का निर्णय लिया।