फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The villagers beat the baraatis

आर्केस्ट्रा के दौरान बरातियों को ग्रामीणों ने पीटा

Mon, 07 Jun 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
The villagers beat the baraatis
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी लक्ष्मी कांत गुप्ता की बेटी की शादी के लिए शनिवार को बरात विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव से आई थी। बराती मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा ले गए थे। द्वारचार के बाद आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम शुरू हुआ। उसी समय गांव के कुछ लोग भी आर्केस्ट्रा देखने के लिए आ गए। बरातियों से विवाद करने लगे। बरातियों ने विरोध किया तो उन लोगों ने गांव के और लोगों को बुलाकर बरातियों को मारने पीटने लगे। जिससे चार बराती घायल हो गए। घरातियों के बीच-बचाव करने पर सभी मारपीट करने वाले भाग निकले। सुबह मारपीट करने वाले ग्रामीण फिर से इकट्ठा होकर बरातियों के आने का इंतजार करने लगे। इसकी सूचना 112 व स्थानीय पुलिस को दिया गया। पुलिस के आने पर सभी भाग गए। मौके से पुलिस ने एक बाइक बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed