फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   the villagers against irregularities

अपात्रों का कार्ड बनाने पर फूटा गुस्सा

Thu, 15 Dec 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 15 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
the villagers against irregularities
अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर अनशन करते ग्राम वीरपुर के ग्रामीण ।
 विकास खंड सिटी के भीरपुर अमोई के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अपात्रों का कार्ड बनवाने पर कड़ी नाराजगी जताया। लालू प्रजापति ने कहा कि पात्र लाभार्थियों का राशन कार्ड बनाने की बजाए अपात्रों का कार्ड बनवाया गया है। जिससे पात्र लाभार्थियों को अनाज, चीनी और तेल नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अपात्रों का नाम सूची से काटते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिसमें लाभार्थियों के चयन मेें भारी अनियमितता बरती जा रही है। भीरपुर में तत्कालीन बीडीओ सिटी द्वारा जांच के बाद एनएफएसए सूची से अपात्रों का नाम सूची से काटने की संस्तुति की गई थी। बावजूद इसके आजतक अपात्रों का नाम एनएफएसए सूची से नहीं काटा गया है। सुरेश कुमार गोंड ने कहा कि बीडीओ द्वारा बनाई गई सूची के अनुसार एनएफएसए में पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाए और पात्र ग्रामीणों को सूची में शामिल किया जाए।
विज्ञापन


नंदलाल ने कहा कि गांव में ही खुली बैठक कराई जाए जिसमें लाभार्थियों का चयन हो। ग्रामीण ओमप्रकाश पाल, लक्ष्मी शंकर, बासदेव, जयराम पाल आदि ने डीएम से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं कार्डधारकों को नियमित अनाज वितरण कराने की भी मांग किया। इस दौरान मित्तू, अनिल, रामजग, भगवानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed