फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The village head had given the tahrir of theft, the son turned out to be a thief, seeing the CCTV footage

Mirzapur: ग्राम प्रधान ने दी थी चोरी की तहरीर, बेटा ही निकला चोर, CCTV फुटेज देख सबके होश फाख्ता!

Wed, 21 Jun 2023 05:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 21 Jun 2023 05:28 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव निवासी ग्राम प्रधान मंजू देवी ने 19 जून को पंचायत भवन से सामानों की चोरी हो जाने के संबंध में लिखित तहरीर दिया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी।

विज्ञापन
The village head had given the tahrir of theft, the son turned out to be a thief, seeing the CCTV footage
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विंध्याचल थाना क्षेत्र के तेलियानी पंचायत भवन में चोरी मामले में ग्राम प्रधान का पुत्र ही चोरी के आरोप में पकड़ा गया। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बुधवार को पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में पत्रकार वार्ता कर किया। 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव निवासी ग्राम प्रधान मंजू देवी ने 19 जून को पंचायत भवन से सामानों की चोरी हो जाने के संबंध में लिखित तहरीर दिया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mau: चुनाव आचार संहिता मामले में अब्बास अंसारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी, हाजिरी के लिए मिली ये तिथि
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में पुलिस को सीसी टीवी फुटेज हाथ ले गया। जिसमें प्रधान का पुत्र ही चोरी का सामान ले जाते दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने चोरी के आरोप प्रधान पुत्र शिवम पाण्डेय निवासी तेलियानी थाना विंध्याचल को गिरफ्तार कर लिया। सामान दो प्लास्टिक की बोरी में रखा हुआ था। इसमें एक मॉनीटर, एक सीपीयू, एक की-बोर्ड, एक माउस, तीन पॉवर केबल, एक इन्वर्टर व बैटरी बरामद  किया गया।  गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि कि वह अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर पंचायत भवन में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी के सामान इन्वर्टर, बैटरी व कम्प्यूटर सम्बन्धित उपकरणों को बेचने की फिराक में था कि पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed