फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The vehicle going to the bank to repay the money was overturned, all safe

रुपये पहुचाने बैंक जा रहा वाहन पलटा, सभी सुरक्षित

Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The vehicle going to the bank to repay the money was overturned, all safe
मड़िहान/राजगढ़। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के इमिलिया 84 गांव में बैंक करेंसी लेकर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। वहीं वाहन में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी को वाहन से बाहर निकाला गया जिसमें सभी सुरक्षित रहे। मिर्जापुर से सोनभद्र जिले के मगरदहा गांव में संचालित आर्यावर्त बैंक में रुपये पहुंचाने जा रहा बैंक करेंसी वाहन इमिलिया गांव के पास अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। इन दिनों पशुओं के पीने के लिए नहर में पानी चलाया गया है। पानी भरे माइनर में बैंक करेंसी वाहन पलटने से उसके अंदर पानी भर गया। जिससे उसमें रखे रुपये व अन्य कागजात भींग गए। गाड़ी में सवार एक बैंक कर्मी दो सुरक्षा गार्ड व एक ड्राइवर बाल बाल बच गए।मौके पर इकट्ठा ग्रामीणों ने करेंसी वाहन को नहर से बाहर निकालने का प्रयास किया परंतु नहर में पानी होने के कारण असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed