फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The two priests involved in the assault at Vindhya Dham have been removed for one week.

Mirzapur News: विंध्य धाम में मारपीट करने वाले दोनों पंडे एक हफ्ते के लिए हटाए गए

Thu, 06 Aug 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The two priests involved in the assault at Vindhya Dham have been removed for one week.
विंध्याचल मंदिर में मारपीट की फाइल फोटो।
30 जुलाई को दर्शन कराने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी मारपीट
विज्ञापन

पुलिस ने शांतिभंग में किया था चालान, एक अगस्त को श्री विंध्य पंडा समाज ने जारी किया था नोटिस
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी मंदिर में यजमान को पहले दर्शन कराने के लिए गर्भगृह में हुए विवाद के बाद मंदिर परिसर में मारपीट के मामले में श्री विंध्य पंडा समाज ने कार्रवाई करते हुए दो पंडों अमन गिरि और शक्ति दुबे को एक सप्ताह के लिए मंदिर में तीर्थ पुरोहित का कार्य करने से मना कर दिया। इससे पहले पंडा समाज ने दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में 30 जुलाई को अजय दुबे यजमान को वीआईपी दर्शन कराने के लिए गर्भगृह ले गए। वहां दर्शन कराने के दौरान उनका दूसरे पुरोहित अमन गिरि से विवाद हो गया। दोनों जब गर्भगृह से बाहर आए, तो अमन ने अजय दुबे को घूंसा जड़ दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़कर बीच-बचाव किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद अजय दुबे के परिजन पहुंचे और अमन की मंदिर परिसर से परिक्रमा पथ होते हुए मुख्य द्वार तक पिटाई करते ले गए। मंदिर परिसर में मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। अमन गिरि ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली। इसके बावजूद पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया। मंदिर परिसर में मारपीट मामले में श्री विंध्य पंडा समाज ने एक अगस्त को दोनों पुरोहितों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। बुधवार को श्री विंध्य पंडा समाज ने कार्रवाई संबंधी पत्र जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री विंध्य पंडा समाज के मंत्री भानू पाठक ने जारी पत्र में बताया कि 30 जुलाई को मंदिर परिसर में हुई मारपीट के संबंध में व्यवस्थापिका समिति की बैठक हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि मारपीट की मामला मंदिर की मर्यादा और आम जनमानस के लिए घोर निंदनीय है। अमन और शक्ति को छह से 12 अगस्त तक मंदिर में तीर्थ पुरोहित का कार्य करने से वंचित किया जाता है।

वर्जन
30 जुलाई को यजमान को पहले दर्शन कराने के विवाद में अमन गिरि ने अजय दुबे को घूंसा मारा। इसके बाद अजय दुबे के पुत्र शक्ति दुबे ने अमन गिरि की पिटाई की थी। मामले में श्री विंध्य पंडा समाज की व्यवस्थापिका समिति की बैठक के बाद पुरोहित अमन गिरि और शक्ति दुबे को एक हफ्ते के लिए सेवा से हटा दिया गया है।
पंकज द्विवेदी, अध्यक्ष, विंध्य पंडा समाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed