फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The tomatoes of the district are known for good taste and durability

अच्छे स्वाद व टिकाऊपन के लिए जाने जाते हैं जिले के टमाटर

Sat, 30 Jan 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
The tomatoes of the district are known for good taste and durability
मिर्जापुर। जिले के राजगढ़ व सीखड़ विकास खंड के टमाटरों का स्वाद बेहतरीन है। पहले तो इस सूची में राजगढ़ के पास का क्षेत्र कर्मा भी शामिल था लेकिन अब यह जगह सोनभद्र में आती है। यहां का टमाटर प्रदेश की प्राय: सभी नामी-गिरामी सब्जी मंडियों के अलावा विदेशों में भी जाता था, लेकिन इस समय निर्यात बंद है।
विज्ञापन

जिले में टमाटर का रकबा लगभग सात हजार एकड़ है। टमाटर के लिए पहले खेत की तैयारी की जाती है। मई- जून में खेत का प्लाऊ किया जाता है। इसके बाद उसमें किसान गोबर व कम्पोस्ट खाद डालना शुरू कर देते हैं। इस खाद को मिट्टी में मिलाने के लिए एक- दो बार खेत की जोताई कराई जाती है। इसके बाद टमाटर की नर्सरी पंद्रह से बीस जुलाई के बीच डाली जाती है। एक बीघा टमाटर की खेती करने के लिए पांच ग्राम बीज की जरूरत पड़ती है। इस दौरान बरसात का मौसम होने के कारण नर्सरी बचाने के लिए प्रबंध करना पड़ता है। नर्सरी के ऊपर किसान चारो किनारे लकड़ी खड़ा कर बरसाती या प्लास्टिक की पन्नी लगा देते हैं, जिससे बरसात का पानी सीधे नर्सरी पर न पड़े। बरसात का सीधे पानी पड़ने पर नर्सरी गलकर खराब हो जाती है।यह नर्सरी बीस से पचीस दिन में तैयार हो जाती है। इसके बाद खेत में रोपाई शुरू होती है। टमाटर के खेत का चयन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह ढालू भूमि हो ताकि बरसात का पूरा पानी निकल जाए। टमाटर के एक से दूसरे पौधे व लाइन की दूरी तीन से चार फीट होती है। यह दूरी रखने से पौधों के बढ़ने फैलने व मिट्टी चढ़ाने में सुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed