फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The toilet

87 शौचालयों के साढ़े दस लाख गुम

Fri, 12 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
The toilet
मिर्जापुर। छानबे विकास खंड में इन दिनों स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बनने वाले शौचालयों में घोटालों का आरोप लगाया जा रहा है। ग्राम निधि से जारी इस धन का दुरुपयोग किया गया है। यह मामला छानबे विकास खंड के अरंगी सरपत्ती ग्राम सभा का है।वर्ष 2018- 19 में ग्राम विकास निधि से विकास खंड में 274 शौचालयों के लिए 32 लाख 88 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई थी। इसमें आरोप है कि 227 शौचालयों के लिए 27 लाख 24 हजार रुपये आहरित कर लिए गए। धन के आहरण के बाद इस मद में मात्र 140 शौचालय ही बनवाये गए। 87 शौचालयों का कोई अता पता नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह 87 शौचालय बनवाये ही नहीं गए और धन हड़प कर लिया गया। इन शौचालयों का लगभग 10 लाख 44 हजार रुपये गबन करने का आरोप प्रधान पर लगाया जा रहा है। इस संबंध में कई बार शिकायत भी की गई थी, जांच भी हुई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत कर्ता महेश यादव का आरोप है कि सरकारी धन की बंदरबांट कर ली गई। ग्रामीणों का भी आरोप है कि पूरे विकास खंड में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कार्यक्रम मे काफी गड़बड़ियां हैं। इस संबंध में उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तो सत्य सामने आ सकता है। तत्कालीन जांच अधिकारी एडीओ पंचायत रमेश उपाध्याय ने कहा कि जांच की गई थी और रिपोर्ट भी सौंपी गई थी। गड़बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed