फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The thieves ran away with jewelry worth lakhs from the shop

Mirzapur News: दुकान से लाखों के गहने लेकर भाग निकले उचक्के

Wed, 09 Apr 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The thieves ran away with jewelry worth lakhs from the shop
हलिया। स्थानीय कस्बे में मंगलवार की दोपहर एक बाइक सवार दो युवक सराफा में पहुंचे। दोनों सोने के झुमका, चांदी की छागल देखने लगे। उन्होंने दुकान में बैठी महिला से और आभूषण दिखाने को कहा। महिला आभूषण लेने अंदर गई तो दोनों उचक्के गहने लेकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हलिया थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी नारायण सोनी की काली मंदिर के पास सोने चांदी के आभूषण की दुकान है। दोपहर में एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। महिला से सोने का झुमका दिखाने को कहा। महिला ने दो सोने के झुमके, एक ढाई सौ ग्राम का चांदी का छागल देखने को दिया। इसके बाद दोनों ने और आभूषण दिखाने के लिए महिला से कहा। जैसे ही महिला दूसरा आभूषण लेने मकान के अंदर गई।
विज्ञापन

दोनों बाइक सवार दो झुमका व पायल लेकर बाइक भागे। महिला ने थाने में फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नारायण सोनी के बेटे शिवम को लेकर सीसी कैमरे की फुटेज देखी। नारायण ने बताया कि दो लाख 80 हजार के सोने के झुमका और 20 हजार रुपये की छागल उचक्के ले गए हैं। थानाध्यक्ष निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सीसी कैमरे की फुटेज के माध्यम से उचक्कों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed