फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The thief was hiding inside the shop, the theft happened at night

Mirzapur News: दुकान के अंदर छिपा था चोर, रात में हुई चोरी की घटना

Mon, 09 Sep 2024 04:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
The thief was hiding inside the shop, the theft happened at night
राजगढ़। नदीहार गांव में एक किराना की दुकान में शनिवार की रात घुसे चोर 40 हजार नकद और 25 हजार रुपये मूल्य के सामान उठा ले गए। रविवार की सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो सामान बिखरे पड़े देख होश उड़ गए। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चोरी की घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

नदिहार गांव निवासी ब्रह्मकेश सिंह के निजी मकान में नीचे किराना की दुकान है। उसी मकान की पहली मंजिल पर ब्रह्मकेश परिवार के लोगों के साथ रहते हैं। शनिवार की रात दुकान बंद करने के बाद वे कमरे में चले गये। ब्रह्मकेश ने बताया कि शनिवार की रात दुकान में घुसे चोर 25 हजार रुपये मूल्य का सामान व गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखे 40 हजार रुपये नकद उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान सीसी कैमरे की जांच की गई तो उसमें चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि शनिवार की रात दुकान बंद होने से पहले ही एक चोर अंदर घुस कर छिपा हुआ था। दुकान के दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। कुंडी में ताला नहीं लगाया गया था। इससे पहले से ही दुकान में घुसे चोर ने रात में दुकान के दरवाजे की कुंडी खोलकर अपने अन्य साथियों को बुला लिया और चोरी के बाद सभी भाग गए। राजगढ़ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि किराना की दुकान में चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed