फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The thief locked the neighbor's woman in the room and took away her belongings.

Mirzapur News: पड़ोस की महिला को कमरे में बंद कर सामान समेट ले गया चोर

Mon, 08 Apr 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
The thief locked the neighbor's woman in the room and took away her belongings.
शेरवां। भाईपुर कला गांव में रविवार को सुबह खाली पड़े घर में चोर घुस गया। उसी बीच पड़ोस की महिला पहुंच गई। इसके बाद चोर महिला को कमरे में बंद कर जो भी सामान मिला, उसे लेकर बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाकर लोगों को बुलाकर दरवाजा खोलवाया। सूचना पर पुलिस को दी गई। जानकारी होने पर परिजन घर लौटे।
विज्ञापन

क्षेत्र के भाईपुर कला गांव में रविवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे ब्रह्मदेव दूबे परिवार के सदस्यों के साथ घर में ताला लगा कर निजी साधन से बिहार राज्य के हरशु ब्रह्म चैनपुर दर्शन-पूजन के लिए चल गए। इसी बीच मौका पाकर चोर दोपहर में ताला तोड़कर घर में घुस गया। उसी दौरान गांव की पड़ोस की एक महिला ब्रह्मदेव के यहां कुछ काम से आई। बंद दरवाजे पर दस्तक दी तो चोर महिला को अंदर खींच ले गए और कमरे में बंद कर दिया। बाहर से दरवाजा बंद कर चोर घर में जो भी सामान मिला उसे समेटकर भाग गया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। दरवाजा खोलकर बाहर महिला को निकाला। महिला ने ग्रामीणों को चोरी की घटना की जानकारी दी। महिला ने बताया कि एक व्यक्ति बाइक से आया। मकान से कुछ दूरी पर ही बाइक खड़ी कर दरवाजा खोलकर अंदर गया। आशंका हुई तो पता करने गई। उस पर चोर उसे पकड़कर घर के अंदर ले गया और कमरे में बंद कर फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने परिवार के मुखिया को चोरी की घटना की जानकारी दी। जानकारी होने पर मकान मालिक बिहार से वापस लौट आए। दोपहर बाद पहुंचे मकान मालिक को घर के आंगन में बाक्स टूटा हुआ दिखा। सामान बिखरे पड़े थे। बाक्स में रखी एक सोने की चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ा कनफुल, 22 हजार रुपये नकद नहीं थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने संतोष सिंह ने जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष राम नरायन राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोरी की घटना का खुलासा जल्दी ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed