{"_id":"6a28629d87f31aa31400514a","slug":"the-temperature-rose-by-one-degree-to-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-155060-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तापमान एक डिग्री बढ़कर 42 पर पहुंचा उमस, तपिश ने लोगों को बेहाल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तापमान एक डिग्री बढ़कर 42 पर पहुंचा उमस, तपिश ने लोगों को बेहाल किया
विज्ञापन
दोपहर तेज धूप के बीच विंध्याचल मार्ग पर लू के थपेड़ों से बचने के लिए मुंह ढके गुजरते बाइक सवार।
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जून की तपिश अब लोगों पर भारी पड़ने लगी है। मंगलवार को जिले में गर्मी और उमस का असर रहा। अधिकतम तापमान बढ़कर एक डिग्री बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।
दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी। जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी सिर और चेहरे को ढंककर चलने को मजबूर रहे।
मंगलवार सुबह हल्के बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। सुबह नौ बजे के बाद सूरज की तपिश तेज हो गई। दोपहर तक गर्म हवाओं तथा उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन
घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिला। गर्मी से बचने के लिए लोग छांव, ठंडे पेय पदार्थों और घरों के भीतर रहने को प्राथमिकता देते नजर आए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।