फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The temperature reached 44, people suffering

आसमान से बरसी आग

Tue, 07 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 07 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 44, people suffering
तापमान पहुंचा 44 तक, लोग बेहाल
तापमान सोमवार को 44 डिग्री सेल्सियस तक चले जाने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सुबह के नौ बजे के बाद से ही तल्ख धूप की तपिश असहनीय होने लगी थी। आसमान से बरस रही आग के चलते लोग लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी कार्यवश निकलने वाले लोग अपने चेहरे व सिर को कपड़ों से ढककर ही बाहर निकले।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। प्रचंड गर्मी के कारण जिले के नगरीय इलाकों सहित ग्रामीणांचलों के लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर में जरूरी काम से घरों से बाहर निकलने वाले लोग चेहरे सहित सिर आदि को कपड़े से ढककर ही बाहर निकले।
विज्ञापन


सुबह के नौ बजे के बाद से तल्ख धूप में लोग पसीना से तरबतर नगर की प्रमुख सड़कों, बाजारों व कालोनियों में दोपहर में चारों ओर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर निकलने वाले लोग धूप का चश्मा सहित छाता लेकर ही बाहर निकले। प्रचंड गर्मी के साथ ही जिले में की जा रही अंधाधुंध बिजली कटौती से जहां उमस भरी गर्मी में रातों की नींद हराम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूलर, पंखे, एसी, फ्रिज नहीं चलने से न तो ठंडी हवा मिल पा रही है और न ही ठंडा पानी। भीषण गर्मी पड़ने के चलते शीतल पेयजल सहित फलों के जूस, लस्सी, ठंडई, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम की बिक्री जोरों पर है, वहीं मौसमी फलाें की मांग बढ़ गई है। नगर में जगह-जगह खुले प्याऊ से लोग अपने हलक की प्यास बुझाते नजर आए, वहीं विचरण करने वाले छुट्टा मवेशी भी पेड़ की छांव में आराम करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed