फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The temperature reached 43 degrees, and the heat wave disrupted life.

Mirzapur News: 43 डिग्री पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल

Thu, 23 Apr 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 43 degrees, and the heat wave disrupted life.
मौसम की फोटो---दोपहर छुट्टी के चिलचिलाती धूप में घर के लिए वापस लौटते स्कूली बच्चे।-संवाद। - फोटो : Archive
-दोपहर में प्रमुख बाजारों से लेकर ग्रामीण सड़कों तक सन्नाटा पसरा
विज्ञापन

मिर्जापुर। अप्रैल के चौथे सप्ताह में प्रवेश करते ही भीषण गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 24 घंटे में बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, तेज धूप और गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है। सुबह नौ बजे के बाद ही तेज धूप और लू के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।
बुधवार को अधिकतम 43 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम 42 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बीते 24 घंटे में जहां एक डिग्री अधिकतम तापमान में वृद्धि रही। वहीं दो डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन के तापमान में हुई वृद्धि से बुधवार दोपहर नगर के वासलीगंज, घंटाघर, मुकेरी बाजार, तेलियागंज सहित प्रमुख बाजारों से लेकर ग्रामीण सड़कों तक सन्नाटा पसरा नजर आया। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं। गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए जिला अस्पताल, कचहरी रोड, रोडवेज परिसर के पास मौजूद शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। गन्ने के जूस, लस्सी, ठंडे पेय और आइसक्रीम की बिक्री में तेजी आई है। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे दुकानों पर ग्राहकों की संख्या भी बढ़ रही है। उधर, चिकित्सकों ने लू से बचाव के लिए दोपहर में बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और सिर को ढककर चलने की सलाह दी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई है। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि जारी रहने की संभावना है। रात में भी गर्मी बढ़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी की एडवायजरी
आने वाले दिनों में लू का प्रकोप बढ़ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो सामान्य लोगों के लिए गर्मी असहनीय रहेगी, परंतु छोटे बच्चों, वृद्ध एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्या बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की सलाह-
- विशेष रुप से दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में रहने से बचें।

-हल्के रंग के हल्के ढीले एवं पूरी बांह तक सूती कपड़े पहनें।
-धूप में घर से बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढककर रखें।

-खुद को डिहाईड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस, घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, तोरानी, चावल का पानी, नींबू पानी का उपयोग करें।
-दोपहर में किसान जानवरों को चराने से बचें, मवेशियों को छाया में बांधकर और पानी पिलाएं।

मौसम की फोटो---दोपहर छुट्टी के चिलचिलाती धूप में घर के लिए वापस लौटते स्कूली बच्चे।-संवाद।

मौसम की फोटो---दोपहर छुट्टी के चिलचिलाती धूप में घर के लिए वापस लौटते स्कूली बच्चे।-संवाद।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed