फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The temperature dropped by two degrees due to cloud cover in the afternoon

Mirzapur News: दोपहर बाद बादल छाने से दो डिग्री तापमान लुढ़का

Sat, 14 Jun 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by two degrees due to cloud cover in the afternoon
मिर्जापुर। एक हफ्ते से ज्यादा समय से भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। शुक्रवार को भी तेज धूप और गर्म हवाएं झुलसाती रहीं। हालांकि दोपहर बाद बादल छाने से मौसम का मिजाज फिर बदलता दिखा। इसके कारण अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ने से उमस भी बढ़ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले बृहस्पितावार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। इस बीच हवा ठप रहने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। तपिश इतनी अधिक थी कि सुबह नौ बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। 10 बजे तक सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा था। बाजारों में दोपहर के वक्त ग्राहक ना के बराबर नजर आए। गर्मी का असर यह रहा कि हल्के और ढीले कपड़े पहनने के बावजूद शरीर से पसीना लगातार बहता नजर आया। वहीं, दिन की तपिश के बाद रात में भी लोगों को राहत नहीं मिली। उमस ने लोगों को पंखे-कूलर की हवा में भी राहत नहीं दी। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू, वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बादल छाने की संभावना है, जिससे उमस बढ़ेगी।
विज्ञापन


वर्जन
-----


इनसेट
गर्मी से बढ़े मरीज, चिल्ड्रेन वार्ड में 48 भर्ती
फोटो- 15
मिर्जापुर/शेरवां। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव और तीखी धूप के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बूढ़े और बच्चे तेजी से मौसम जनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मंडलीय अस्पताल में चिल्ड्रेन वार्ड बीमार बच्चों से पटा है। ज्यादात बच्चे तेज बुखार, उल्टी और दस्त के शिकार हैं। वार्ड के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को जहां 46 बच्चे भर्ती थे, वहीं शुक्रवार को यह आंकड़ा 48 पहुंच गया है। शेरवां, गर्मी के शिकार मरीज सरकारी अस्पताल सहित झोला छाप चिकित्सकों के यहां पहुंच कर इलाज करा रहे हैं। इसके चलते सरकारी गैर-सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को सीएचसी जमालपुर में 36 वर्षीय नूरजहां, 20 वर्षीय बबीता, 21 वर्षीय रमा देवी, 30 वर्षीय मनोरमा, 26 वर्षीय पुष्पा को हिट स्ट्रोक और लू के चलते भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजन सिंह ने बताया मरीजों को हिट स्ट्रोक व लू के चलते भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed