फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The taste of Tehri won hearts, Pramila stood first in the cooks' competition.

Mirzapur News: तहरी के स्वाद ने जीता दिल, रसोइयां प्रतियोगिता में प्रमिला प्रथम

Wed, 20 Dec 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The taste of Tehri won hearts, Pramila stood first in the cooks' competition.
मिर्जापुर। मध्याह्न भोजन में स्वाद की बात हो तो बनाने वाले का जिक्र आ ही जाता है। बच्चों को भी वही भाता है जो स्वादिष्ट भोजन खिलाता है। भोजन की गुणवत्ता और बेहतर स्वाद के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय रसोइयां प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहाड़ी विकास खंड के भगेसर प्राथमिक विद्यालय की प्रमिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनको 3500 रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार दूसरे स्थान पर सिटी विकास खंड के बरकछा खुर्द प्राथमिक विद्यालय की रीता देवी रहीं। उनको 2500 रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। तीसरे स्थान पर मड़िहान के कंपोजिट विद्यालय कन्हईपुर की राजकुमारी रहीं। उनको 1500 रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि पौष्टिक भोजन से ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। स्वस्थ मस्तिष्क पढ़ाई में सहायक होता है। अध्यक्षता करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य रसोइयों का उत्साहवर्धन करना है, ताकि वे अच्छे से अच्छा भोजन बनाएं। प्रतियोगिता के लिए मुख्य भोजन तहरी निर्धारित की गई थी। इसके अतिरिक्त अन्य में गाजर का हलुआ, बाटी चोखा, पकौड़ा, चिउड़ा मटर आदि निर्धारित किए गए थे। पांच सदस्यीय टीम ने निर्णय किया। प्रतियोगिता में 12 विकास खंडों के चयनित 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। सभी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 300 रुपये व आने-जाने के रूप में 300 रुपये प्रदान किए गए। संचालन कुलदीप शुक्ला व आभार प्रकाश मिड डे मिल के समन्वयक रविंद्र मिश्रा ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मधुरिमा तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बच्चों ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान इमरान, रविकांत द्विवेदी, जय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed