फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The strong winds downed trees, flown Tinsed

तेज आंध्ाी नेे गिराए पेड़, उड़ाए टिनशेड

Thu, 26 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 26 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The strong winds downed trees, flown Tinsed
बुधवार की दोपहर में आई तेज आंधी से रेलवे कालोनी में गिरा पेड़
जिले में बुधवार की भोर व दोपहर बाद आई तेज धूल भरी आंधी से झुग्गी-झोपड़ी, टीन शेड उड़ गए। पेड़ जमींदोज हो गए। बिजली के तार पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जबकि आम की फसल को लेकर किसान खासे चिंतित रहे।  शहरी इलाकों सहित ग्राम्यांचलों में जगह-जगह पेड़ों के गिरने से आवागमन भी बाधित रहा। करीब एक घंटे तक धूल भरी आंधी चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


छानबे संवाददाता के अनुसार,  विजयपुर, सिहावल, कामापुर, गोड़सर सहित दर्जनाें गांवों में मकानों व दूकानाें पर पेड़ गिरने से जहां काफी क्षति पहुंची वहीं बिजली के खंभाें पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। दर्जनाें गांवों में टीन शेड व छप्पर उड़ गए, वहीं सड़कों पर पेड़ गिरने से घंटो आवागमन बाधित रहा। कछवां संवाददाता के अनुसार,  बुधवार को आई आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज आंधी से फलों के गिर जाने से किसानाें को काफी नुकसान हुआ। चेतगंज संवाददाता के अनुसार, तेज आंधी से चील्ह-औराई मार्ग, पुरजागीर के पेट्रोल टंकी के पास दो पेड़, चील्ह-गोपीगंज मार्ग के मवैया एवं चेतगंज गांव के पास सड़क पर पीपल का पेड़ जमींदोज हो गया।
विज्ञापन


लालगंज संवाददाता के अनुसार, आंधी से गांव कई पेड़ गिरेे। विंध्याचल संवाददाता के अनुसार शिवपुर व बेदऊर में कच्चे मकान पर नीम का पेड़ गिरने से हजाराें का नुकसान हुआ। अदलहाट संवाददाता के अनुसार,  दर्जनाें गांवाें में पेड़ गिरे और टीन शेड उड़ गए। सीखड़ संवाददाता के अनुसार, तेज आंधी से कछवां-चुनार घाट राजमार्ग पर खानपुर के पास पीडब्लूडी का गेट के गिर जाने से आवागमन एक घंटे बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़री संवाददाता के अनुसार ब्लाक परिसर में नीम का पेड़ गिरने से बाउंड्री वाल गिर गया, जिससे दर्जन भर बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। इसी तरह जनपद के नरायनपुर, अहरौरा, जमालपुर, शेरवां, मड़िहान, हलिया, चील्ह, कैलहट आदि स्थानों पर आई तेज आंधी से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त रहा, आंधी से विद्युत पोल पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed