फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The streets of the city echoed with the songs of Kanwariyas.

Mirzapur News: कांवड़ियों के बोल बम से गुंजायमान हुई नगर की सड़कें

Sat, 27 Jul 2024 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
The streets of the city echoed with the songs of Kanwariyas.
मिर्जापुर। सावन के दूसरे सोमवार को बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शुक्रवार को बरियाघाट में कांवड़ियों का रेला उमड़ा रहा। गंगाघाट से गंगाजल लेकर शिवभक्त शिवद्वार के लिए रवाना हुए। इस दौरान कांवड़ियों के बोल बम के उद्घोष से नगर का इलाका गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों से बरियाघाट कांवड़ियों के आने का क्रम शुरू रहा। दोपहर बाद इनकी संख्या बढ़ गई। शाम होते-होते गंगाघाट कांवड़ियों से पट गया। स्नान-ध्यान से पहले शिवभक्तों ने सड़क की पटरियों पर सजी दुकानों से कांवर, टीशर्ट, कमर बेल्ट, बारिश से बचने के लिए मोबाइल कवर के अलावा कांवर सजाने के लिए प्लास्टिक से बने शिवलिंग, रंग-बिरंगे फूल और पत्तियां, घंटी, त्रिशूल, धर्म ध्वज आदि खरीदे। पहले कांवर सजाया फिर जलपान कर गंगाघाट पहुंचे। गंगा स्नान कर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर कंधे पर कांवर उठाए बरियाघाट, वासलीगंज, गिरधर चौराहा, महुवरिया, तहसील तिराहा, भरुहना, बरौधा कचार व मुंहकुचवां के रास्ते शिवद्वार के लिए निकल गए। कांवड़ियों के चलते नगर का इलाका धूप, अगरबत्ती की सुगंध से पुलकित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed