{"_id":"588ce9c14f1c1b0f71cf4b23","slug":"the-stakes-for-veterans-at-chunar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनार में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनार में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार में बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारी की स्थिति साफ होने के साथ ही इलाके में राजनीति भी तेज हो गई है। यहां से रोचक मुकाबले की पटकथा लिखी जाने लगी है। पटेल बहुल इस इलाके में कई दिग्गजों की साख भी दांव पर है।
चुनार विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय बसपा के अनमोल सिंह, भाजपा के अनुराग सिंह तथा सपा के जगतंबा सिंह पटेल के बीच तिकोने मुकाबले के आसार हैं। अपना दल कृष्णा गुट और जनता दल यूनाइटेड ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। मगर प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के सामने आने से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के अनुराग सिंह अपने पिता की पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह पराजय का बदला लेने के फिराक में हैं तो बसपा के प्रत्याशी अनमोल सिंह फिर से नीला झंडा फहराना चाहते हैं।
विधायक व सपा के प्रत्याशी जगतंबा सिंह पटेल अपनी सीट कायम रखने के लिए रातदिन एक किए हुए हैं। यहां सूबे के पूर्वमंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता ओमप्रकाश सिंह और केंद्रीय में मंत्री अनुप्रिया पटेल की प्रतिष्ठा यहां दांव पर है। अपना दल के लिए यह सीट खास मायने रखती थी लेकिन यह भाजपा के खाते में गई है। इससे अपना दल में अंदरखाने खलबली है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पिछली सरकार के कामकाज पर वोट मांग रहे हैं तो भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश सिंह के कराए कामों के आधार पर। बसपा प्रत्याशी के पास अपना दावा है और वे कानून-व्यवस्था का हवाला देकर वोट मांग रहे हैं।