फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The stakes for veterans at Chunar

चुनार में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Sun, 29 Jan 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 29 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
The stakes for veterans at Chunar
election - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
चुनार में बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारी की स्थिति साफ होने के साथ ही इलाके में राजनीति भी तेज हो गई है। यहां से रोचक मुकाबले की पटकथा लिखी जाने लगी है। पटेल बहुल इस इलाके में कई दिग्गजों की साख भी दांव पर है।

चुनार विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय बसपा के अनमोल सिंह, भाजपा के अनुराग सिंह तथा सपा के जगतंबा सिंह पटेल के बीच तिकोने मुकाबले के आसार हैं। अपना दल कृष्णा गुट और जनता दल यूनाइटेड ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। मगर प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के सामने आने से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के अनुराग सिंह अपने पिता की पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह पराजय का बदला लेने के फिराक में हैं तो बसपा के प्रत्याशी अनमोल सिंह फिर से नीला झंडा फहराना चाहते हैं।
विज्ञापन


विधायक व सपा के प्रत्याशी जगतंबा सिंह पटेल अपनी सीट कायम रखने के लिए रातदिन एक किए हुए हैं। यहां सूबे के पूर्वमंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता ओमप्रकाश सिंह और केंद्रीय में मंत्री अनुप्रिया पटेल की प्रतिष्ठा यहां दांव पर है। अपना दल के लिए यह सीट खास मायने रखती थी लेकिन यह भाजपा के खाते में गई है। इससे अपना दल में अंदरखाने खलबली है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पिछली सरकार के कामकाज पर वोट मांग रहे हैं तो भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश सिंह के कराए कामों के आधार पर। बसपा प्रत्याशी के पास अपना दावा है और वे कानून-व्यवस्था का हवाला देकर वोट मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed