फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The staff nurse left the pregnant woman and went home, the doctor took her inside the hospital on a stretcher

Mirzapur News: प्रसूता को छोड़ स्टाफ नर्स गई घर, स्ट्रेचर पर डॉक्टर ले गए अस्पताल के अंदर

Thu, 07 Nov 2024 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
The staff nurse left the pregnant woman and went home, the doctor took her inside the hospital on a stretcher
मड़िहान। सीएचसी में मंगलवार को देर रात पहुंची प्रसूता को स्टाफ नर्स बिना रकिसी सूचना के घर चली गई। सुबह छह बजे नर्स के मौजूद न होने पर प्रसूता बाहर टहलने निकली। दर्द होने पर पास में ही पत्थर पर बैठ गई। परिजन बाहर ही प्रसव की व्यवस्था में जुट गए। प्रसूता की चीख सुनकर भीड़ लग गई। जानकारी होने पर पहुंचे डाॅक्टर स्ट्रेचर पर प्रसूता को अंदर ले गए और अस्पताल में प्रसव कराया।
विज्ञापन

विंढम फाॅल गांव निवासी कलावती पत्नी भग्गू को मंगलवार की रात प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर परिजनों ने मंगलवार की रात 102 नंबर एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। एंबुलेंस से प्रसूता को सीएचसी मड़िहान पहुंचाया गया। रात करीब तीन बजे गर्भवती महिला को अस्पताल में स्टाफ नर्स ने भर्ती किया। प्रसव में देर होने की बात कहकर बिना सूचना के स्टाफ नर्स वहां से चली गई। वह सुबह छह बजे तक नहीं लौटी। इस बीच दर्द उठने पर महिला अस्पताल के बाहर टहलने लगी। दर्द तेज होने पर बाहर पत्थर पर बैठ गई। प्रसूता को पत्थर लिटाया गया। महिला के परिजन पत्थर पर ही प्रसव कराने की व्यवस्था में जुट गए महिला के चीखने पर लोगों की भीड़ जुट गई। शोर होने पर डाॅ. आरएस वर्मा पहुंचे और उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर अंदर ले गए। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। अस्पताल के बाहर से महिला को स्ट्रेचर पर अंदर ले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। डाॅ. आरएस वर्मा ने बताया कि स्टाफ नर्स बिना बताए चली गई थी। इसकी जानकारी सीएमओ को दी गई है। वहां से कार्रवाई की जाएगी। एसीएमओ डॉ. मुकेश प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed