फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The sound of the loudspeaker was reduced, some places were removed

लाउडस्पीकर की ध्वनि कराई कम, कुछ जगह उतरवाए गए

Wed, 27 Apr 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The sound of the loudspeaker was reduced, some places were removed
धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर हटाने के लिए पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। पुलिस प्रशासन धार्मिक स्थलों पर लगे ऐसे अवैध लाउडस्पीकर को चिह्नित कर रहा है, जिन्हें हटाया जाना है। मंगलवार को कुछ स्थानों से पुलिस ने आपसी सहमति से लाउडस्पीकर हटवा दिया और कुछ जगहों पर उसकी ध्वनि कम कराई गई।
विज्ञापन

देश भर में लाउडस्पीकर पर चल रहे विवाद को देेखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है। जिसमें मंडलायुक्त व पुलिस आयुक्त को धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर हटवाकर 3 अप्रैल तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। निर्देश के क्रम में मिर्जापुर पुलिस जिले में अवैध लाउडस्पीकर चिह्नित कर रही है। मंगलवार को अहरौरा पुलिस ने विभिन्न वर्ग से जुड़े लोगों के बीच आपसी सामंजस्य बनाने को लेकर वार्ता की। पुलिस ने धर्म गुरुओं संग बैठक की। इसमें आपसी सहमति के बाद नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में धर्म स्थलों पर लगाए गए लाउडस्पीकर को उतरवा दिया गया। नगर में मौजूद छह मस्जिदों व तीन मंदिरों पर लगाए गए लाउडस्पीकर उतरवा दिए गए। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शासन से मिले आदेश के बाद जिले के धार्मिक स्थलों पर लगाए गए अवैध लाउडस्पीकर चिह्नित किए जा रहे हैं। कुछ स्थानों से आपसी सहमति से लाउड स्पीकर उतरवाए गए हैं और कुछ जगहों पर ध्वनि कम की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed