{"_id":"67626163f2dafaec3c0d8788","slug":"the-sleeping-person-faced-death-at-night-two-sleeping-companions-were-burnt-to-death-due-to-fire-in-the-house-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur : रात नींद में सोए मौत से हुआ सामना, घर में लगी आग से सो रहे दो साथियों ने जलकर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur : रात नींद में सोए मौत से हुआ सामना, घर में लगी आग से सो रहे दो साथियों ने जलकर तोड़ा दम
Wed, 18 Dec 2024 11:15 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:15 AM IST
सार
घर में आग लगने से दो युवकों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। जब तक लोग कुछ सोच पाते सबकुछ जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव में मंगलवार की देर रात विद्युत शार्ट सर्किट होने से कमरे में लगी आग की चपेट में आने से कमरे के भीतर सो रहे 50 वर्षीय दर्जी निराला और उसके साथी नदौली गांव निवासी कल्लू कोल की मौत हो गई है।
विज्ञापन
बताते चलें कि दोनों मृतक खाना खाकर सोने गए। आंख लगी और इसी बीच घर में आग धधक उठी। जब तक ये कुछ सोच पाते तब तक आग बुरी तरह से फैल चुकी थी। दोनों आग की लपटों की चपेट में आ गए और इनकी मौत हो गई। ग्रामीण जनता और प्रशासन के सहयोग से आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन घटना से गांव में दहशत है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है।