फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The siren sounded 15-16 times a day, forcing people to take shelter in a bunke

Mirzapur News: दिन में 15-16 बार बजा सायरन, बंकर में लेनी पड़ी शरण

Sun, 01 Mar 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The siren sounded 15-16 times a day, forcing people to take shelter in a bunke
पड़री थाना क्षेत्र के दाती इजराइल काम करने गया शिवकुमार सरोज। सोशल मीडिया।
इस्राइल गए लोगों ने बताई आपबीती, जिले के 22 श्रमिक फंसे, ज्यादातर तेल अवीव में
विज्ञापन

- चितरहा के श्रवण कुमार, पहाड़ी के श्याम बिंद सहित कई लोगों ने परिजनों को बताया कि वे सुरक्षित हैं
मिर्जापुर। शुक्रवार-शनिवार की रात जैसे ही इस्राइल ने ईरान पर हमला किया। वैसे ही जिले से इस्राइल कमाने गए श्रमिकों के परिजनों के दिल की धड़कन बढ़ गई। इस्राइल में फंसे लोगों ने फोन पर बताया कि शनिवार को 15 से 16 बार सायरन बजा। इसके बाद हमें उतनी ही बार बंकर में जाना पड़ा। हालांकि सुरक्षा के लिए सभी आश्वस्त नजर आए। श्रमिकों ने बताया कि एक दो बार तेल अवीव के आसमान में मिसाइलें दिखी जरूर थीं पर इस्राइल की इंटरसेप्ट मिसाइलों ने उन्हें नष्ट कर दिया। चितरहा के श्रवण और पहाड़ी ब्लॉक के कपसौर निवासी श्याम कुमार बिंद तेल अवीव में हैं। परिजनों की हुई बात में उन्होंने बताया कि वे सुरक्षित हैं।
श्रवण ने बताया कि तेल अवीव में 17 से 18 लोग मिर्जापुर से आए हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस्राइल ने ईरान पर जब से हमला बोला है तब से कई बार सायरन बज चुका। सायरन बजते ही बंकर में जाना होता है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां जीवन सामान्य है। लोगों ने बताया कि सुबह में अचानक तेज सायरन बजने लगा। हमले का आभास हुआ और लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बंकरों में चले गए। कुछ कामगार व लोग घरों में रहे। शनिवार को इस्राइल में साप्ताहिक बंदी होने से पहले से ही सड़कों पर सन्नाटा था। इसे कोई अफरा-तफरी नहीं मची। उन्होंने फोन पर बताया कि सुबह-सुबह अचानक सायरन बजने लगा, इसके चलते लोग सतर्क हो गए। राजधानी तेल अवीव सहित अन्य स्थानों पर काम करने वाले भारतीय कामगारों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्याम कुमार बिंद ने बताया कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है। हमले के दस मिनट पहले मोबाइल पर घंटी बजने लगती है। वहीं हवाई हमले के पांच मिनट पहले ही सायरन बजने लगता है। इसके बाद केवल पांच मिनट के अंदर पास में बने बंकरों में कार्यस्थलों से कामगार व अपने-अपने घरों से पहुंच जाते हैं। श्रमिकों को ले जाने वाली कंपनियां निर्धारित स्थान पर सुरक्षा के बीच नियमित कार्य करते हैं। युद्ध के बीच इस्राइल में रहने वाले सभी लोगों की यह आदत में शामिल है। सहायक श्रमायुक्त सतीश सिंह ने बताया कि कुछ श्रमिक गए हैं, सूचना मिली है कि वे सभी वहां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


इनसेट
जिले के 22 श्रमिक इजराइल में काम कर रहे हैं
जिले से एक संस्था के माध्यम से 22 श्रमिक इस्राइल गए हुए हैं। इसमें श्याम कुमार बिंद कपसौर पड़री, राम चिरंजीव विजयपुर, सतीश कुमार, रमेश कुमार, अतुल कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार अनंतरपुर, श्रवण कुमार चितराहन बगही, रमेश चौधरी शिल्पी सीखड़, राजीव कुमार, रामलाल नियामतपुर, सचिन कुमार, इंद्र प्रकाश धनैता डोमनपुर, महेंद्र लाल सुल्तानपुर, राजू राय पक्का पोखरा, इकबाल अहमद पिरवाजी शहीद चुनार, शिव कुमार दांती कोटवा पांडेय, संदीप कुमार सराय टैकोर चुनार, छाेटे लाल निषाद और सतीश कुमार सिंधोरा, राम आशीष पाल बेदौली, घनश्याम साहनी निवासी लेडू शामिल हैं।

पड़री थाना क्षेत्र के दाती इजराइल काम करने गया शिवकुमार सरोज। सोशल मीडिया।

पड़री थाना क्षेत्र के दाती इजराइल काम करने गया शिवकुमार सरोज। सोशल मीडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed