फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The security of the city will be monitored with the help of drone cameras

ड्रोन कैमरे से शहर की सुरक्षा पर रखी जाएगी नजर

Sat, 24 Jul 2021 08:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
The security of the city will be monitored with the help of drone cameras
मिर्जापुर।
विज्ञापन

नगर की सुरक्षा अब ड्रोन कैमरे से होगी। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विंध्याचल में विंध्य कॉरीडोर के संभावित दौरे के मद्देनजर विंध्याचल के अलावा नगर में भी ड्रोन कैमरे से सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। नगर में घाटों, बाजारों आदि स्थानों पर भी ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। जहां पर अराजकतत्वों की सक्रियता या सुरक्षा में कमी दिखेगी, वहां पुलिस जाकर कार्रवाई करेगी।
एक अगस्त को गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर के कायाकल्प के तहत विंध्य कारीडोर के शिलान्यास के लिए एक अगस्त को विंध्याचल आ सकते हैं। इसे देखते हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर के आसपास तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके मद्देनजर पुलिस विभाग भी सुरक्षा व्यवस्था में जुट गया है। सुरक्षा के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा है। आगमन से पूर्व विंध्याचल के आसपास ड्रोन कैमरे की मदद से नजर रखी जाएगी। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर विंध्याचल में ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा पूरे नगर में ड्रोन से सुरक्षा का जायजा लिया जाएगा। आगामी समय में सावन पर्व, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन, नगर के घाट, मंदिर आदि की सुरक्षा के लिए ड्रोन से नजर रखी जाएगी। जहां कहीं भीड़ या अराजकतत्व नजर आएंगे, वहां पर तुरंत फोर्स भेजकर कार्रवाई की जाएगी। नगर के प्रमुख स्थानों पर ड्रोन से निगरानी भविष्य में भी होती रहेगी।
विज्ञापन

...
वर्जन
गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के संभावित दौरे, सावन और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विंध्याचल और नगर में ड्रोन कैमरे से सुरक्षा का जायजा लिया जाएगा। जहां भीड़ या अराजक तत्व नजर आएंगे। वहां पर पुलिस पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार वर्मा, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed