{"_id":"57814cd74f1c1bdf1e7f9edf","slug":"the-second-was-made-to-touch-the-village-of-rampur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बना जिले का दूसरा आई स्पर्श गांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बना जिले का दूसरा आई स्पर्श गांव
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण।
- फोटो : villege
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरायनपुर ब्लाक के रामपुर गांव को जिले का दूसरा आई स्पर्श गांव घोषित किया है। सीएम ने डीएम को गांव का समग्र विकास करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन रामपुर में विकास का खाका खींचने में जुट गया है, ताकि कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी जा सके।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गांवों का समग्र विकास करवा रहे हैं। इसके लिए आई स्पर्श गांव का चयन किया जा रहा है। मिर्जापुर में छानबे के नगवासी के बाद नरायनपुर ब्लाक के रामपुर गांव को आई स्पर्श गांव घोषित किया गया है। प्रधान अर्चना देवी और ग्रामीणों ने इस पर खुशी जताई है।
प्रभारी जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने विकास की कार्ययोजना बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने उपायुक्त स्वत: रोजगार प्रेम प्रकाश तिवारी, उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार तिवारी, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी और अन्य विभागों के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एसडीएम चुनार अवधेश मिश्रा ने बताया कि रामपुर गांव का चयन आई स्पर्श गांव के रूप में किया गया है। विकास की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया है।
बीडीओ नरायनपुर राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शासन से रामपुर के आई स्पर्श गांव में चयनित होने का पत्र मिला है। शासन की मंशानुरूप आई स्पर्श गांव में विकास की कवायद जल्द शुरू हो जाएगी।