फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The science bus will be in the district for 15 days; students will watch 300 short films on a 75-inch LED screen.

Mirzapur News: 15 दिन जिले में रहेगी विज्ञान बस, 300 शॉर्ट फिल्में 75 इंच की एलईडी पर देखेंगे विद्यार्थी

Sun, 05 Jul 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The science bus will be in the district for 15 days; students will watch 300 short films on a 75-inch LED screen.
- बच्चों में वैज्ञानिक क्षमता बढ़ाने और उन्हें प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान समझने मदद करना है उद्देश्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। आईआईटी कानपुर की विज्ञान बस का संचालन पांच जुलाई से 15 दिनों के लिए जिले में होगा। 75 इंच की एलईडी पर 300 शॉर्ट फिल्में देखेंगे विद्यार्थी। विज्ञान बस में सभी बोर्डों के कक्षा छह से 12 तक के पाठ्यक्रम के अनुसार भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित एवं खगोलिकी से संबंधित हैंड ऑन प्रयोग उपलब्ध होंगे।

यह जानकारी जिला विज्ञान क्लब समन्यवयक सुशील कुमार पांडेय ने दी। बताया कि आईआईटी कानपुर की ओर से तैयार पाठ्यक्रम पर 300 लघु फिल्मों का निर्माण किया गया है। विज्ञान बस में 75 इंच की एलईडी स्क्रीन भी लगाई है। इसके माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग करने की विधि समझ सकते हैं। बस पांच जुलाई को जयप्रकाश नारायण विद्यालय परसिया विंध्याचल में, 6 और 7 को द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर विंध्याचल रोड, 8 जुलाई को दिल्ली पब्लिक स्कूल भरुहना में, 9 और 10 जुलाई को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में, जहां स्व. काशीराम राजकीय इंटर कॉलेज, आर्यकन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, बीएल जे इंटर कॉलेज, श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज के विद्यार्थी रहेंगे। 11 जुलाई को बस एसजे जुबली इंटर कॉलेज, एवं 11 एवं 12 जुलाई को आदर्श इंटर कॉलेज विसुंदरपुर में रहेगी। बच्चे विज्ञान के प्रयोगों को करके सीखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed