फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The role of women is important in the development of the countryThe role of women is important in the development of the country

देश के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

Mon, 22 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The role of women is important in the development of the countryThe role of women is important in the development of the country
नरायनपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कौशल प्रशिक्षण के 30 दिवसीय सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में 20 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गईं।
विज्ञापन

सिलाई मशीन वितरित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्म निर्भर भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके स्वरोजगार व आय सृजन में वृद्धि करके आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विद्यालयों में दस जुलाई तक ड्रेस उपलब्ध कराने के लक्ष्य को दिन रात मेहनत करके पूरा करने को उत्साहित किया। एडीओ आई एम बी रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बरीजीवनपुर ,सोनई व शाहपुर गांव मे निर्धारित तीनो प्रशिक्षण केंद्रों पर 70 महिलाओं को तीस दिन तक प्रशिक्षण दिया गया। सीआईएफ फंड के तहत प्रति समूह को एक लाख दस हजार दिया जाता है। उसी धनराशि से सिलाई मशीन खरीद कर दिया गया। इसके पूर्व माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समापन समारोह को खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिह , खंड विकास अधिकारी मझवां घनश्याम गुप्ता, एबीएसए प्रेमशंकर राम आदि ने संबोधित किया। ग्राम प्रधान अशोक सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान मनोज मौर्या, आकाश उपाध्याय, दशरथ सिंह, अनिल केशरी, अरविंद सिंह ,गौरव सिंह संजय कुमार सिह आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।6
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed