फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The road from Bharuhana to Medical College will be 70 feet wide.

Mirzapur News: भरुहना से मेडिकल काॅलेज तक 70 फीट चौड़ी हो जाएगी सड़क

Sat, 17 Jan 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The road from Bharuhana to Medical College will be 70 feet wide.
मिर्जापुर। भरुहना से मेडिकल कॉलेज तक 77 करोड़ रुपये से मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सर्वे शुरू हो गया है। सरकारी भवनों के चिह्निकरण के बाद मुआवजा देने वाले मकानों का सर्वे किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया चल रही है, तकनीकी निविदा खुल गई है। जल्द प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेका दे दिया जाएगा। इसके बाद ध्वस्तीकरण और चौड़ीकरण शुरू हो जाएगा। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि 77 करोड़ रुपये से 5.6 किमी सड़क का चौड़ीकरण करना है। 35-35 फीट सड़क चौड़ी होनी है। 60 सेंटीमीटर का डिवाइडर रहेगा। सड़क किनारे नाली रहेगी। सड़क की मौजूदा चौड़ाई लगभग 22 फीट है। 15 करोड़ रुपये प्रथम किश्त के रूप में मिला है। इसके बाद सर्वे और टेंडर का काम शुरू किया गया है। तकनीकी निविदा खुली है। जांच होगी कि कितने पेपर आए। 72 घंटे में कोई आपत्ति न आने पर कमेटी निर्णय लेगी। टेंडर की वित्तीय निविदा तय होने के बाद ठेकेदार तय हो जाएगा। वन विभाग के साथ सर्वे शुरू हो गया है। अब राजस्व विभाग के साथ सर्वे हो रहा है। पहले सरकारी भूमि का सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद निजी मकानों का सर्वे होगा। इसके बाद मुआवजा दिया जाएगा। पोल को शिफ्ट करने के साथ पेड़, और जल निगम का काम होना है। रमईपट्टी- कनौरा घाट मार्ग की भी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने वाली है। जल्द ही वहां पर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed