फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The rights and privileges of the backward classes are protected in the Modi-Yogi government: Ramkesh Nishad

मोदी-योगी सरकार में पिछड़ों का हक और अधिकार सुरक्षित: रामकेश निषाद

Sun, 29 Sep 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
The rights and privileges of the backward classes are protected in the Modi-Yogi government: Ramkesh Nishad
मिर्जापुर। प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि पिछड़ों का हक और अधिकार मोदी-योगी सरकार में सुरक्षित है। पिछड़ों को मोदी-योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का लाभ धरातल पर दिखाई दे रहा है। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर और केंद्र व प्रदेश सरकार में पिछड़ों को प्रतिनिधित्व देकर उनका दिल जीतने का काम किया है।
विज्ञापन

रामकेश निषाद शनिवार को मझवां विधानसभा क्षेत्र के आमघाट स्थित एक लाज में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में सबका साथ-सबका विकास हो रहा है। जब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी तो केवल जात-पात का झगड़ा लगाकर प्रदेश के खजाने को लूटने का काम कर रही थी।
विज्ञापन

पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 1957 में काका कालेकर कमीशन की रिपोर्ट ठंडे बस्ते में डाल दिया था तथा 1980 में मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू नहीं की। उन्होंने कहा कि जब तक देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें रहीं, केवल पिछड़ों को ठगने व अपमानित करने का काम किया गया और वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने नीट की परीक्षा के अलावा केंद्रीय विद्यालय व सैनिक विद्यालयों में आरक्षण देकर पिछड़ों को सम्मानित करने का काम किया। संचालन सियाराम बिंद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन हेमंत पाठी ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जगदीश पटेल, पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्या, विजय कुमार मौर्य, डॉ. सीएल बिंद, नितिन विश्वकर्मा, संजय गुप्ता, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed