फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The quality of education assessed by having students read books

Mirzapur News: किताब पढ़वाकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता

Tue, 11 Nov 2025 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The quality of education assessed by having students read books
मड़िहान के प्राथमिक विद्यालय गिद्धनहवा में बच्चों से पहाड़ा पूछते प्र​शिक्षु आइएएस व आइपीएस अ​ध
मड़िहान। पटेहरा ब्लॉक मुख्यालय के मलुआ ग्राम पंचायत में सोमवार को छह अंडर ट्रेनिंग आईएएस व आईपीएस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने विद्यालय से लेकर मनरेगा के कामों का भी निरीक्षण कर जाना हाल। प्रशिक्षु अधिकारी प्राथमिक विद्यालय गिद्धनहवा पहुंचे। वहां उन्होंने प्रधानाध्यापक अमित मिश्रा से मिलकर पूरे विद्यालय भवन का जायजा लिया। विद्यालय में एक से पांच तक के बच्चों को बैठने के लिए मात्र तीन ही कक्ष मिले। बच्चों के 71 नामांकन के साथ एक शिक्षा मित्र बबीता सिंह, सहायक विजय प्रकाश सिंह से शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में पूछा। इसके बाद बच्चों की कक्षा में पहुंचकर उन्हीं के साथ दो अधिकारी आयूषी बंसल व मधु सूर्या जमीन पर ही बैठ गई। कक्षा पांच के बच्चों से गणित के विषय में से क्रय मूल्य, विक्रय मूल्य के साथ पहाड़ा भी पूछा। अंग्रेजी की किताब भी पढ़वाई। कक्षा तीन और चार के बच्चों से हिंदी की किताब पढ़वाने के साथ कविताएं भी साथ में गाया।कक्षा एक के बच्चों से सामान्य हिंदी और गिनती पहाड़ा भी सुना। शैक्षणिक कार्य देखने के बाद वे किचन रुम, शौचालय के साथ पोषण वाटिका में पहुंचे। जहां फलदार टमाटर,फलदार मिर्च, फलदार बैगन, पालक, मूली,नींबू को देख अध्यापकों के कार्यों की सराहना भी किया। खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय ग्राम भ्रमण के लिए दो महिला व चार पुरुष अंडर ट्रेनिंग (प्रोवेशनर) आई ए एस आयूषी वंशल,आई पी एस तेजस्वी देव पांडे,तीन आई आर एस(इनकम टैक्स) राज बांगड़ा, मधु सूर्या, रविंद्र कटियार के साथ आईसीएस नीतीश धाकड़, अधिकारी मंसूरी के लबासना ट्रेनिंग सेंटर से पहले दिन मलुआ ग्राम पंचायत में पहुंचे। जहां पहले से मौजूद समूह सखियों ने उनका स्वागत किया। गांव में भ्रमण के दौरान गांव में कराए गए मनरेगा कार्यों का भौतिक निरीक्षण करने के दौरान संबंधित सचिव से उसकी जानकारी ली।सामुदायिक शौचालय का भी हाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों से बाहर में शौच न करने की अपील भी किया। ग्राम प्रधान दिव्या सिंह, प्रतिनिधि जयमोहर सिंह, पीएचसी प्रभारी अभिषेक जायसवाल, राजकीय पशु चिकित्सक, सहायक पंचायत अधिकारी के साथ समस्त ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed