फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The procession took out in the city on the festival of lights

प्रकाशोत्सव पर नगर में निकली शोभायात्रा

Mon, 13 Dec 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The procession took out in the city on the festival of lights
गंगेश्वर नाथ स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह गुरुद्वारे में सबद कीर्तन के उपरांत कड़ा प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

गुरुबाग वाराणसी के आये रागी जत्था के सबद कीर्तन को सुनकर श्रद्धालु निहाल हुए। दोपहर में आयोजित लंगर में क्षेत्रीय विधायक अनुराग सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को गुरुनानक देव की शोभायात्रा टेकौर तिराहे से निकलीञ यात्रा भरपुर, कोतवाली मार्ग, सर्राफा बाजार, चौक बाजार, गोला बाजार होते हुए पुन: गुरुदारे पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के आगे आगे पंच प्यारे नंगी तलवार को लेकर चल रहे थे। इस दौरान समुदाय के लोगों ने फने सिपहगीरी के तहत तरह- तरह के युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। सबद कीर्तन, लंगर व शोभायात्रा में विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, बचाऊ लाल सेठ, चंद्रहास गुप्ता, नंदलाल केशरी जगदीश गुप्ता सहित कमेटी के सरदार चत्तरपाल सिंह, दलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, गरमीत सिंह जगजीत सिंह, सतिन्दर पाल सिंह आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed