फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The process of cracking in the forelane is not stopping

नहीं थम रहा फोरलेन में दरार आने का सिलसिला

Fri, 09 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The process of cracking in the forelane is not stopping
निर्माणाधीन फोरलेन सड़क लगातार क्षतिग्रस्त होकर उखड़ जा रही है। जिसकी मरम्मत कार्यदायी संस्था द्वारा जगह-जगह किया जा रहा है।
विज्ञापन

वाराणसी टेंगरा मोड़ से मध्य प्रदेश बॉर्डर तक बनाई जा रही फोरलेन सड़क में दरारों के आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके कारण जगह-जगह कार्यदायी संस्था ड्रिल करके सड़क उखाड़कर उसकी फिर से मरम्मत करने में लगी हुई है। कहा जा रहा है कि गिट्टी की क्वालिटी और मैटेरियल की खामियों के कारण सड़क में जगह-जगह दरारें आ रही हैं। करणपुर पहाड़ी के पास सड़क को उखाड़कर बनाया जा रहा है। इसके पूर्व चिरूईराम, बस्तरा पांडेय,पतुलकी,बामी की सड़क की मरम्मत की जा चुकी है। वह भी तब जब सड़क हैंडओवर तक नहीं हुई है केवल सड़क पर आवागमन चालू किया गया है। ऐसी महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत जन्म काल से ही शुरू हो चुकी है। सड़क से गुजरने वालों का कहना हैं कि सड़क के मैटेरियल में कहीं न कहीं गुणवत्ता का अभाव दिखाई दे रहा है। जिसके कारण जगह-जगह सड़क में दरार पैदा हो रही है। वहीं इस बाबत कंपनी के सीनियर मैनेजर का कहना है कि 10 प्रतिशत खामियां आती हैं, उसे दूर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed