फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The problem of waterlogging in Pulia will be solved: DRM

पुुलिया में जलभराव की समस्या का होगा समाधान : डीआरएम

Fri, 25 Jul 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The problem of waterlogging in Pulia will be solved: DRM
विंध्याचल/जिगना/मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को मिर्जापुर, विंध्याचल और जिगना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। विंध्याचल में पुलिया में जलभराव की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां पर प्लेटफार्म पर चल रहे अमृत भारत योजना के कार्य में कमी मिलने पर उसे दूरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद बाहर कालोनी का निरीक्षण किया। कालोनी में नाला खुला होने पर उसे ढकने और सफाई बेहतर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अस्पताल के पास बन रहे जीआरपी थाना और पार्सल घर निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। बाहर की ओर पटरी को सही से निर्माण करने एक और एटीएम स्थापित करने और वीआईपी वेटिंग रुम को चालू करने का निर्देश दिया। तीसरी लाइन के निर्माण के बारे में बात किया। इसके बाद विंध्याचल रेलवे स्टेशन पहुंचे। विंध्याचल रेलवे स्टेशन करीब ढाई घंटे तक अमृत भारत योजना अंतर्गत नव निर्माण कार्य, प्लेटफॉर्म सर्कुलेटिंग एरिया, रेहड़ा पुल, आवास सहित कई अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिली। जिसको दुरुस्त करने का निर्देश दिया। प्लेटफार्म नंबर एक से सटे हुए नई रेल पटरी बिछाई जाएगी। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद सभी कार्यालय हटाए जाएंगे। जिसमें स्टेशन मास्टर कक्ष, जीआरपी चौकी सहित कई अन्य कार्यालय को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित पीसीएस टिकट काउंटर व आरक्षण काउंटर कमरों में फर्श व शीशे की ऊंचाई अधिक होने पर उसे तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
रेलवे स्टेशन से मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर गेट बनाने के लिए कहा। परिसर में जल भराव होने पर डीआरएम ने आपत्ति जताई। डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने बताया कि बरसात के दिनों में पुलिया जल भराव होने की समस्या जल्द ही दूर किया जाएगा। इसके लिए पूरब दिशा की ओर रेहड़ा पुल के पास अंडरग्राउंड पुलिया का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
इसके अलावा पश्चिम दिशा की ओर पटेगरा पुल के नीचे अंडरग्राउंड बनने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएंगा। स्वीकृति मिलने पर जल्द ही दूसरे पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगा।
इस दौरान स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार, इरफान सिद्दीकी, आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार सहित रेल प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इसके बाद बिरोही, गैपुरा, जिगना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्मित, निर्माणाधीन कर्मचारी आवास, नया रेलवे स्टेशन, रेलवे फुट ओवर ब्रिज, इंटर लॉकिंग खडंजा, स्टेशन पर यात्रियों के लिए शौचालय पेयजल, और विद्युत व्यवस्था की जानकारी स्टेशन से लिया।

क्षतिग्रस्त आवास के मरम्मत और इंटरलाकिंग खडंजा के साफ-सफाई का निर्देश दिया। गैपुरा में क्षतिग्रस्त स्टेशन भवन को कुछ समय बाद नष्ट कराने का भी निर्देश दिया। इस दौरान कलना गहरवार गांव में प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने रेलवे फुट ओवरब्रिज का निर्माण डीएफसी लाइन के पार तक कराने और नाली का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed