{"_id":"62d31052178e51653c2e2670","slug":"the-priority-of-development-works-in-the-budget-of-the-municipality-mirzapur-news-vns6643815118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के बजट में विकास कार्यों को प्रमुखता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के बजट में विकास कार्यों को प्रमुखता
विज्ञापन
चार माह से लटके पड़े नगर के विकास कार्य संबंधी प्रस्तावों को शनिवार का आयोजित नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हरी झंडी दे दी गई। तीखी बहस व चर्चा के बीच वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय-व्यय के बजट को पास कर दिया गया।
बैठक के दौरान नगर पालिका प्रशासन की तरफ से वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय और व्यय का बजट प्रस्तावित किया गया। इसके तहत 34 करोड़ 63 लाख आय के साथ ही 32 करोड़ की अनुमानित खर्च का विवरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कई नई कार्ययोजनाओं के साथ ही नगर के विकास पर भी चर्चा की गई। सदस्यों की तरफ से कुछ सवाल भी उठाए गए। जिस पर तीखी बहस हुई। कहा कि सदस्यों के विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। बजट में पिछले साल की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में राज्य वित्त आयोग, गृहकर, संपत्ति हस्तांतरण, जलकल तथा 16वें वित्त आयोग, पार्किंग शुल्क, स्वच्छ भारत मिशन, खाद्य पदार्थ लाइसेंस से होने वाली आय के स्रोत में 89 लाख रुपये की वृद्धि होने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि 53 मदों में 32 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 19 लाख रुपये कम है। बजट में निर्माण कार्य के मद में 1.4 करोड़ तथा साफ - सफाई के कार्य में 2.55 करोड़ रुपये खर्च का प्रस्ताव है। जलापूर्ति की सुविधा विकसित करने के लिए 1.80 करोड़ तथा मार्ग प्रकाश के लिए 55 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। इस वित्तीय वर्ष में पालिका अपने निजी आय के स्रोत सहित अन्य संसाधनों से होने वाली आय में दो करोड़ 63 लाख रुपये लाभ अर्जित करेगी। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये अतिरिक्त और आकस्मिक व्यय के लिए सुरक्षित रखा गया है। बजट में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा पथ प्रकाश, सफाई तथा पेयजल व्यवस्था में सुधार को भी प्रमुखता दी गई है। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य ने की। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि बजट जनहित में अत्यंत ही लाभकारी है। इसे बहुमत से पास किया गया है। बजट में आय के स्रोत को बढ़ाने का प्रयास किया गया है। मूलभूत सुविधाओं तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। बैठक में अधिशासी अधिकारी नवनीत सिंह, रामानंद, कृष्ण कुमार तिवारी, आनंद कुमार, इरशाद आलम, सिद्धार्थ सिंह, राघवेंद्र सिंह, संतोष कुमार, चंचला मिश्रा, सीबी, इंदु, रेखा, दुर्गावती, सीमा परवीन, बेचू लाल, रामचन्द्र, विजय कुमार, फरजंद अली, रवि कांत, नीतीश कुमार आदि मौजूद रहे।