{"_id":"5f8745c88ebc3e9b8505721e","slug":"the-priests-will-be-able-to-visit-the-temple-only-after-the-corona-test-mirzapur-news-vns5528290117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टेस्ट के बाद ही मंदिर जा सकेंगे पुरोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टेस्ट के बाद ही मंदिर जा सकेंगे पुरोहित
विज्ञापन
विन्ध्याचल । बुधवार की सुबह विंध्याचल स्टेट बैंक चौराहा स्थित प्रशासनिक भवन कैंप कार्यालय में नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाया गया। पहले दिन 119 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें से 88 लोगों का टेस्ट किया गया। 31 लोग अनुपस्थित रहे। कहा गया कि कोरोना टेस्ट के बाद ही पुरोहित मंदिर जा सकेंगे।
नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह ने बताया कि नवरात्रि के दौरान सभी दुकानदारों एवं पुरोहितों का टेस्ट कराना अनिवार्य है दुकानदार कोरोना का प्रमाण पत्र रखने के बाद ही दुकान पर बैठ सकेंगे वही पुरोहित टेस्ट के बाद मंदिर पर जा सकेंगे । टेस्ट टीम में एल टी एस के सिंह, आशीष ,कमलेश्वर, रामप्रसाद, प्रदीप यादव उअपस्थित रहे । बताया जा रहा है कि दो दिनों में सभी का टेस्ट कराना संभव नहीं है। विंध्याचल में डेढ़ हजार कार्ड होल्डर पुरोहित हैं। चार हजार से अधिक दुकानदार एवं सहयोगी हैं। इसके साथ ही काली खोह एवं अष्टभुजा में भी हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। ऐसे में सभी का टेस्ट कर पाना असंभव प्रतीत हो रहा है।
उधर, मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने बुधवार को अपने कार्यालय के सभागार में बैठक कर नवरात्र मेला की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि दर्शनार्थियों के लिए निर्धारित दूरी पर गोला बनवाया जाए ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने मेला की तैयारियों एवं सुरक्षा के बारे में बिंदुवार विस्तृत जानकारी दी। मंडलायुक्त ने कहा कि नवरात्र मेला में मां विंध्यवासिनी के दर्शन और आने वाले श्रद्धालुओं के लाइन लगाने के लिए पुरानी वीआईपी एवं नयी वीआईपी रोड तथा थाना वाली गली में निर्धारित दूरी का पालन करते हुए गोला बनाया जाए तथा कोविड-19 के दृष्टिगत जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव किया जा सके। बैठक में पेयजल व्यवस्था, सड़क मरम्मत, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, घाटों पर स्नान के लिए बैरिकेडिंग, महिलाओं के वस्त्र बदलने की व्यवस्था सहित तीनों मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। मंडलायुक्त ने कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के लिए मेला क्षेत्र में किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में आईजी पीयूष श्रीवास्तव ,जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।