फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The priest died of cardiac arrest in the pavilion.

Mirzapur News: हृदय गति रुकने से मंडप में पुरोहित की मौत

Sat, 14 Feb 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The priest died of cardiac arrest in the pavilion.
ड्रमंडगंज । लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा बाजार में बृहस्पतिवार की रात शादी कराने आए पुरोहित मंडप में अचानक हृदय गति रुकने से गिर गए। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने मृृत घोषित कर दिया। शव को घर भिजवाने के बाद रात को विवाह हुआ।
विज्ञापन

बरौंधा बाजार निवासी लाल चन्द केशरवानी के पुत्र आशीष कुमार की शादी ड्रमंडगंज निवासी शंकर लाल केशरवानी की पुत्री प्रिया केशरवानी के साथ तय हुई थी। दोनों का विवाह बरौंधा बाजार के रामलीला मैदान में होना था। जहां पर मंडप सजाया गया था। यहां पर दोनों पक्ष पहुंचे थे। दुल्हा पक्ष बरात निकालने की तैयारी कर रहा था। मंडप के पास लड़की पक्ष के पुरोहित काशी प्रसाद चतुर्वेदी (75) निवासी रामपुर कला थाना कोरांव प्रयागराज अचानक लड़खड़ाकर गिर गए। आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई गई कि ह्रदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। पुरोहित की मौत से विवाह का माहौल गम में बदल गया। लोगों ने शव उनके घर भिजवाकर शादी कराने के लिए दूसरे पुरोहित को बुलाया। इसके बाद विवाह हुआ। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शादी कराने आए पुरोहित की तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए परिजन ले गए। उनकी मौत हो गई। उस दौरान बरात नहीं उठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed