फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The price of kohra, gourd, nenua and bitter gourd doubled

Mirzapur News: कोंहड़ा, लौकी, नेनुआ और करेला की कीमत दोगुनी पहुंची

Sun, 03 Aug 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The price of kohra, gourd, nenua and bitter gourd doubled
सिविल लाइन में सजी सब्जी की दुकान। संवाद। - फोटो : संवाद
मिर्जापुर। गंगा में आई बाढ़ के चलते सब्जियां महंगी हो गई हैं। कोंहड़ा, लौकी, नेनुआ और करेला की कीमत दोगुनी तक पहुंच गई हैं। हालत यह है कि परिवार के चार सदस्यों के लिए भी 100 रुपये में सब्जी नहीं आ पा रही है। एक किलो के बजाय एक पाव से ही लोग काम चला रहे हैं। सब्जियों में आलू और प्याज को छोड़ कर शेष सब्जियां महंगी हो गई हैं। गंगा में आई बाढ़ के चलते तटवर्ती क्षेत्रों में सब्जियों की फसल पानी में डूब कर नष्ट हो गई हैं। बाजारों में आवक कम होने के कारण कीमतों में उछाल आ गया है। एक महीने पहले टमाटर के भाव 40 रुपये किलो थे वहीं इसकी कीमत दोगुनी पहुंच गई है। 40 का टमाटर 80 रुपये तक पहुंच गया है। 20 रुपये किलो बिक रहा खीरा इस समय 50 रुपये, 15 से 20 रुपये किलो बिकने वाला कोंहड़ा और लौकी 40 रुपये किलो हो गया है। 25 से 30 रुपये किलोग्राम बिक रहा मिर्चा इस समय 100 रुपये के पार पहुंच गया है। इसी तरह करेला की कीमत 40 से 80, नेनुआ 25 से 50, परवल 60 रुपये से बढ़कर 80 रुपये किलो पहुंच गया है। सब्जी विक्रेता रवि, मनोज सोनकर और दिलीप कुमार ने बताया कि बाढ़ के चलते गंगा की तराई क्षेत्रों में सब्जियां पानी से बर्बाद हो गई हैं। बाहर से सब्जियां आ भी रही हैं तो ट्रांसपोर्ट चार्ज के कारण महंगी बिक रही हैं।
विज्ञापन


इनसेट
------
सब्जी- एक माह पहले का दर- वर्तमान दर

आलू- 15 17

प्याज- 20 25

टमाटर- 40 80

कोहड़ा- 15 40

लौकी- 20 40

हरा मिर्चा- 30 100

अदरक- 60 100

करैला- 40 80

परवल- 60 80

भिंडी- 20 40

नेनुआ- 25 50

नोट-घंटाघर सहित अन्य मंडियों में सब्जियां रुपये प्रति किलोग्राम में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed