फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The President worshiped with wife and daughter Swati

पत्नी व पुत्री स्वाति के साथ राष्ट्रपति ने किया दर्शन पूजन

Sun, 14 Mar 2021 08:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
The President worshiped with wife and daughter Swati
विंध्याचल। आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दरबार में रविवार की दोपहर 3.55 पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद धर्मपत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति के साथ पहुंचे। साथ में सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अष्टभुजा डाक बंगला से कार द्वारा वे पुराने वीआईपी मार्ग पहुंचे। वहां एक होटल से होते हुए नए वीआईपी मार्ग होते हुए गर्भगृह में पहुंचे। विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। माता की आरती उतारी। दर्शन पूजन करने के उपरांत मंदिर में विराजमान समस्त देवी देवताओं की परिक्रमा करते हुए हवन कुंड में हवन अर्चन किया। राष्ट्रपति को दर्शन पूजन तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्रा ने कराया। साथ में मंत्री नीलकंठ तिवारी, मंत्री रमाशंकर पटेल, सांसद अनुप्रिया पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, छानबे विधायक राहुल कोल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या, चुनार विधायक अनुराग पटेल, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, एडीजी जोन बृजभूषण शर्मा सहित जिले के सभी आलाधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed