{"_id":"6425df7b14d81a958f064367","slug":"the-post-of-president-of-mirzapur-municipal-council-is-unreserved-mirzapur-news-c-20-1-130615-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मिर्जापुर नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद अनारक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मिर्जापुर नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद अनारक्षित
विज्ञापन
मिर्जापुर। शासन ने बृहस्पतिवार को निकायों के अध्यक्ष पद के चुनावों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी। इसमें नगर पालिका परिषद मिर्जापुर व अहरौरा का अध्यक्ष पद सामान्य, चुनार नगर पालिका पिछड़ा वर्ग तथा कछवां नगर पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। मतदाताओं की अंतिम सूची अभी संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद एक अप्रैल को जारी होनी है। इसके पहले निकाय चुनाव के लिए जो मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन दिया गया था। उसमें नगर पालिका मिर्जापुर, चुनार व अहरौरा के अलावा नगर पंचायत कछवां के कुल 283839 मतदाताओं के नाम शामिल थे। वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में इन निकायों में कुल 208543 मतदाता थे। इस बार इनकी संख्या बढ़कर 283839 हो गई। वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में मिर्जापुर नगर पालिका के मतदाताओं की संख्या 208543 थी। इसी तरह से चुनार नगर पालिका में 34341 और अहरौरा में 19231 मतदाता थे। इनके अलावा नगर पंचायत कछवां में मतदाताओं की संख्या 13472 थी। इस प्रकाशित अंतिम सूची में मिर्जापुर नगर पालिका में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 214998 हो गई है। इसके अलावा नगर पालिका चुनार व अहरौरा में भी मतदाता बढ़े हैं। चुनार में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 34353 और अहरौरा में 20633 हो गई है। इसके अलावा कछवां नगर पंचायत में भी मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13855 हो गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची एक अप्रैल को जारी की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चारों निकाय में हैं 100 वार्ड
मिर्जापुर। जिले में मिर्जापुर, चुनार व अहरौरा में नगर पालिका तथा कछवां में नगर पंचायत है। इन सभी निकायों में कुल 100 वार्ड हैं। इनमें से मिर्जापुर नगर पालिका परिषद में 38, चुनार में 25, अहरौरा में 25 के अलावा कछवां नगर पंचायत में 12 वार्ड हैं। इन निकायों में बनाए गए 332 मतदान स्थलों में से प्रत्येक पर एक-एक अर्थात कुल 332 बीएलओ की तैनाती की गई है। इनके अलावा 47 पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
निकाय चुनाव के लिए अभी है शांति
मिर्जापुर। निकाय चुनाव के आरक्षण का मामला न्यायालय में होने से दलों में शांति थी। आम नागरिक भी मौन थे। अभी जब न्यायालय ने प्रदेश सरकार को अधिसूचना जारी करने को कहा तो लोगों ने इसे सामान्य तौर पर लिया। कोई सरगर्मी नहीं हुई। अब जबकि अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण भी जारी हो गया है तो अब दलों की गतिविधि तेज होने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सरकार ने अपने हिसाब से आरक्षण तय कर दिया है। नियमों का अनुपालन नहीं किया गया। जिसका जो हक था, वह सरकार ने नहीं दिया।
- शिवकुमार पटेल, जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी
जैसा आरक्षण पिछली बार आया था। लगभग वैसा ही है। पिछड़ों को हक नहीं मिला है। चुनौती स्वीकार कर प्रत्याशी को जिताने का काम किया जाएगा।
- देवी चौधरी, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी
पिछड़े और दलितो के हित को देखते हुए जो आरक्षण होना चाहिए वह नहीं हुआ। आनन-फानन में निर्णय लिया है। जो किसी के लिए भी ठीक नहीं है।
राजेश गौतम, जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी।
सरकार का यह अच्छा निर्णय है। इससे सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा। सभी को काम करने का अवसर मिलेगा।
- संतोष गोयल, जिला महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नगर निकाय आरक्षण
मिर्जापुर- सामान्य
अहरौरा- सामान्य
चुनार- पिछड़ा
नगर पंचायत कछवां- पिछड़ा वर्ग महिला