{"_id":"588e3c664f1c1b3c3de807e6","slug":"the-police-attempt-to-crush-the-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों ने किया पुलिस को कुचलने का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों ने किया पुलिस को कुचलने का प्रयास
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
जीप पलट जाने से इसमें सवार लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद मिर्जापुर मार्ग पर जिगना थाने के पास पुलिस ने शनिवार को दो पिकअप रोकने की कोशिश को तो चालकों ने उसे कुचलने का प्रयास किया। पीछा करने पर वे वाहनाें को छोड़ कर भाग निकले। पिकअप से 16 पशु बरामद हुए, जिसमें एक मृत था। गुडवर्क की क्रेडिट लेने के लिए दोनों थानों की पुलिस में भी काफी देर तक नोकझोंक होती रही। पशुओं को ग्रामीणों को सौंप दिया गया। अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया।
जिगना पुलिस को शनिवार की रात सूचना मिली कि पशु तस्कर दो वाहनों से पशुओं को वध के लिए बिहार ले जाने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रात करीब 11 बजे थाने के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच दो पिकअप आते हुए दिखाई दी। रूकने का इशारा किया तो चालकों ने वाहन का स्पीड बढ़ाते हुए सामने खड़े पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया।
पुलिस ने सौ नंबर पुलिस व गैपूरा चौकी इंचार्ज अश्वनी त्रिपाठी के साथ जब वाहन का पीछा किया तो तस्कर कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की तलाश कराई तो उसमें से 16 वाहन बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि एक के ऊपर एक पशु लादे गए थे। अधिकांश पशुओं को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया।