फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The PHC, built four years ago at a cost of Rs 2 crore, is unable to reach due to lack of access road.

Mirzapur News: चार साल पहले दो करोड़ से बनी पीएचसी रास्ता नहीं होने से नहीं पहुंचती एंबुलेंस

Tue, 14 Oct 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The PHC, built four years ago at a cost of Rs 2 crore, is unable to reach due to lack of access road.
संतनगर पीएचसी जाने का सकरा रास्ता। स्रोत- संवाद
पटेहरा। संतनगर में चार साल पहले लगभग दो करोड़ों की लागत से 15 कमरों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। सड़क नहीं होने से यहां एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है।
विज्ञापन

इस कारण यह अनुपयोगी साबित हो रहा है। संतनगर क्षेत्र के आस-पास के गांवों के मरीजों को इलाज के लिए 16 किलोमीटर दूर पटेहरा पीएचसी जाना पड़ता है।
यह सड़क बन जाए तो इस पीएचसी की उपयोगिता बढ़ जाएगी। इससे आसपास के क्षेत्रों के 10 गांवों को लाभ मिलेगा।
तैनाती आयुर्वेद के डॉक्टर की, दवा एलोपैथी की : संतनगर पीएचसी में आयुर्वेद की दवा नहीं है पर आयुर्वेद के चिकित्सक की तैनाती है। जो एलोपैथ दवाएं लिखते हैं। पीएचसी में ओपीडी सेवा पिछले दो वर्षों से चल रही है।
विज्ञापन

शुरुआत में फार्मासिस्ट ही मरीजों का इलाज कर रहे थे। अब एक आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार की नियुक्ति हुई है। डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि पीएचसी पर आयुर्वेद की कोई दवा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में मरीजाें को एलोपैथ की दवाएं लिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed