फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The party supported by saying that the candidates who defeated the authorized candidates are also SP

अधिकृत लिस्ट से 12 जीते, सपा का 16 पर दावा

Wed, 05 May 2021 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
The party supported by saying that the candidates who defeated the authorized candidates are also SP
मिर्जापुर। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सपा की ओर से जारी लिस्ट के तहत 12 प्रत्याशी जीते हैं, पर समाजवादी पार्टी 16 पर अपना दावा ठोक रही है। उनका मानना है नामांकन पूर्व सपा की जारी लिस्ट से इतर जो चार प्रत्याशी जीते हैं वे भी सपा के कार्यकर्ता है। सपा तो उन दो सीटों पर भी जीत का दावा कर रही है जहां से उनका प्रत्याशी हारा है। इसके पीछे पार्टी पदाधिकारियों का तर्क है कि सपा समर्थित प्रत्याशी को हराने वाला भी पार्टी का ही सदस्य है। सपा का यह खेल लोगों को उलझन में डाल दे रहा है। वहीं उम्मीदावर भी सकते में हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने चुनाव से पहले अपने अधिकृत प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। इसमें कई सीटों पर समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। उस पर जो लोग जीते हैं। सपा उन्हें अपना बता रही है। पार्टी ने कोन दो और छानबे एक से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। वहां से जीते प्रत्याशी पर सपा खुद का ठप्पा लगा रही है और उन्हें अपना बता रही है। इसके अलावा दो अन्य सीट पर घोषित प्रत्याशी को हराने वाले को भी सपा पार्टी का ही उम्मीदवार बता रही है। छानबे पांच और जमालपुर पांच से सपा समर्थित प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा पर यहां भी सपा अपनी पीठ थपथपा रही है। सपा प्रत्याशी को हराने वाले उम्मीदवार को भी पार्टी का सदस्य बता रही है। ऐसे में आम लोगों के साथ ही प्रत्याशी सकते में हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से घोषित किए गए लिस्ट के हिसाब से 12 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं, पर सपा जिलाध्यक्ष का दावा है उनके 16 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद ने बताया कि सपा के कुल 16 प्रत्याशी जीते हैं। जिन सीटों पर सपा के कई कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे थे। वहां पर अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया था। पार्टी के निर्देशानुसार जो कार्यकर्ता जितेगा, वह पार्टी का होगा। इसी तरह अन्य सीटों पर भी पार्टी के ही कार्यकर्ता चुनाव जीते है। कुल 16 विजयी प्रत्याशी सपा के है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed