{"_id":"61fc285398cb4e7b7c76e69d","slug":"the-pace-of-important-projects-slowed-down-mirzapur-news-vns63682554","type":"story","status":"publish","title_hn":"महत्वपूर्ण परियोजनाओं की गति हुई धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महत्वपूर्ण परियोजनाओं की गति हुई धीमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव का असर जिले की कई बड़ी परियोजनाओं पर पड़ा है। हालांकि परियोजनाओं पर चल रहा काम बंद तो नहीं हुआ, लेकिन उनकी गति धीमी अवश्य हो गई है। इसमें इस समय की सबसे बड़ी परियोजना हर घर नल योजना की गति धीमी हो गई है। करीब 22 सौ करोड़ रुपये की इस योजना के क्रियान्वयन से जिले के 21 लाख से अधिक ग्रामीण लाभान्वित होने वाले हैं।
इसी प्रकार इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण तो प्राय: ही अटका रहता है। साथ में रेलवे स्टेशन का दक्षिणी परिसर का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है। जिले की बड़ी परियोजनाओं में से एक मेडिकल कॉलेज में जो चिकित्सक शिक्षक आ रहे हैं, उनको आवास नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि अभी तक मेडिकल कॉलेज में बिजली का कनेक्शन नहीं हो सका है। अन्य कई छोटी-बड़ी परियोजनाएं चल तो रही हैं, लेकिन उनकी रफ्तार भी सुस्त है।
जल जीवन मिशन के तहत जिले के 743 राजस्व गांवों को हर घर नल योजना का लाभ मिलेगा। हर घर नल योजना के तहत जनपद के 743 गांवों में पाइप लाइन के जरिये शुद्ध पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस योजना से जनपद के 21 लाख 87 हजार ग्रामीणों को फायदा होगा। लालगंज क्षेत्र में हर घर जलापूर्ति के बाबत पाइप लाइन डालने के लिए की गई खोदाई कार्य से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बेमौसम हुई बारिश और सड़क की पटिरियों से सटकर बिछाई गई पाइप लाइन के गड्ढे में वाहन सवार फंस कर अक्सर गिर जाते हैं। कटाई निवासी शिव शंकर का कहना है कि पाइप लाइन का काम तो होना चाहिए, लेकिन राहगीरों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखे जाने की जरूरत है। कार्यदायी संस्था मानक का ध्यान दिए बिना पाइप लाइन बिछाने में जुटी हुई है। बधाई गांव निवासी अशोक कुमार का कहना है कि सड़क से सटकर खोदे गए गड्ढे के कारण बाइक फंस जाती है। हलिया क्षेत्र में नमामि गंगे परियोजना के तहत हर घर नल के लिए विकास खंड के ग्राम पंचायतों में कार्य चल रहा है। सड़क की पटरियों पर पाइप बिछाने हेतु गड्ढे खोदकर पाइप भी आधी बस्ती में डाली गई है। कुछ जगहों पर तो गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। सड़क पर फैली मिट्टी की सफाई नहीं होने से बारिश होने पर राहगीर गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। सोनगढ़ा गांव में पानी की टंकी बनकर तैयार हो गई है। पाइप लाइन का कार्य अंतिम चरण में है, लेकिन सड़क की पटरियों के किनारे पाइप बिछाने के बाद नल लगाया जा रहा है। सोनगढ़ा गांव निवासी अमृतलाल कोल, रहमुद्दीन, मुन्नीलाल, बैजनाथ दुबे आदि का कहना है कि गांव में जगह-जगह लोगों के घरों तक पाइप लाइन डालने के बाद नल लगाया जा रहा है, लेकिन हमारी बस्ती को इस योजना से बाहर कर दिया गया है। जिगना विकास खंड छानबे में हर घर नल योजना के तहत पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। लेकिन अभी ऐसा कोई गांव नहीं है, जहां हर घर के पास पाइप पहुंची हो। खोदाई व पाइप लाइन डालने की गति धीमी है। उधर, राजगढ़ क्षेत्र के खोराडीह ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित परियोजना की शुरुआत के लिए ऊर्जा राज्य मंत्री ने भूमि पूजन किया था। यह कार्य करीब दो सौ करोड़ की लागत से होना है। वर्तमान में यह कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। खटखारिया, चौखड़ा, राजगढ़ ग्राम पंचायत में पानी टंकी का कार्य भी धीमी गति से ही चल रहा है। पाइप लाइन का कार्य लगभग पूरा हो चला है। पटेहरा विकास खंड के पटेहरा कला में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल परियोजना का कार्य धीमी गति से चल रहा है। सप्ताह भर पूर्व ककरद के ग्राम प्रधान पवन कुमार ने जल जीवन मिशन के एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा को फोन कर सड़क पर फैली मिट्टी के कारण आवागमन में समस्या पैदा होने की शिकायत की थी। एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि मिट्टी साफ करने के लिए कंपनी को बोला गया था, अगर नहीं साफ हुआ है तो गलत है।