फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The number of patients burnt due to firecrackers and respiratory patients due to pollution increased.

Mirzapur News: पटाखों से जले मरीज और प्रदूषण से श्वास रोगियों की संख्या बढ़ी

Wed, 15 Nov 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The number of patients burnt due to firecrackers and respiratory patients due to pollution increased.
मिर्जापुर। दीपावली पर्व पर जमकर हुई आतिशबाजी के दौरान लो पटाखों की चिंगारी से झुलसे ही। साथ ही इन पटाखों से हुई प्रदूषण के चलते श्वास, दमा और एलर्जी के मरीजों की भी संख्या बढ़ गई। दीपावली वाली रात को अस्पताल में पटाखों से झुलसे मरीज और श्वास की समस्या वाले मरीज अधिक रहे। गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

दीपावली के दिन नगर में जमकर आतिशबाजी हुई। शाम को छह बजे के बाद रात दो बजे तक शहर की सड़काें को पटाखों की आवाज के साथ धुंआ ही धुंआ हो गया था। शाम को सात बजे के बाद मंडलीय अस्पताल परिसर स्थित ट्रामा सेंटर में पटाखें के चिंगारी आदि से जलने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। रात भर में 25 से अधिक लोग पटाखों की चिंगारी आदि से जलकर आए। जिनका इलाज किया गया। पटाखों का धुंआ श्वास, अस्थमा और हृदय रोगियों के लिए खतरनाक होता है। दीपावली पर रविवार को रात नौ बजे के बाद श्वास रोगियों की संख्या बढ़ गई। मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में श्वास रोग से पीड़ित बच्चे, बुढ़े, महिला हर उम्र के लोग आए। जिनका उपचार किया गया। श्वास रोगियों की संख्या अभी भी बढ़ रही है। गंभीर मरीजों को सीसीयू में भर्ती किया गया। एसआईसी डा. तरुण सिंह ने बताया कि दीपावली पर जले और श्वास रोगियों की संख्या बढ़ी है। इमरजेंसी में रात को इससे पीड़ित मरीज अधिक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed