फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The number of daily patients visiting medical colleges declined by 2.56 lakh in one year.

Mirzapur News: एक वर्ष में मेडिकल काॅलेज में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या 2.56 लाख घटी

Sat, 23 May 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The number of daily patients visiting medical colleges declined by 2.56 lakh in one year.
मिर्जापुर। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद सुविधाएं बढ़ने के बावजूद मरीजों के उपचार की संख्या बढ़ने के बजाय घटने लगी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी और ओपीडी के आंकड़ों के हिसाब से पिछले वर्ष की तुलना में ओपीडी में दो लाख 34 हजार 429 और आईपीडी में 22 हजार 707 मरीज कम हुए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी और पीएचसी का रिकॉर्ड मेडिकल कॉलेज से बेहतर बताया जा रहा है। किसी भी ब्लॉक के सीएचसी-पीएचसी में पिछले वर्ष की तुलना में मरीजों की संख्या कम नहीं हुई है।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) बने पांच वर्ष से ज्यादा समय बीत चुका है। मंडलीय अस्पताल और जिला महिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध है। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद अस्पताल में केंद्रीय पैथोलॉजी, डिजिटल एक्सरे, सीटी स्कैन और रात में इमरजेंसी पैथोलॉजी जैसी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। इसके बावजूद मरीजों नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक वर्ष में मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की ओर से मरीजों से दुर्व्यवहार के कई मामले भी सामने आए। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद मंडलीय अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही थी, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जारी आंकड़ों में ओपीडी और आईपीडी दोनों में कमी दर्ज की गई है।

वर्ष 2024-25 में मेडिकल कॉलेज में सात लाख 52 हजार 360 मरीजों का ओपीडी में उपचार हुआ था, जबकि वर्ष 2025-26 में यह संख्या घटकर पांच लाख 17 हजार 931 रह गई। इस तरह ओपीडी में दो लाख 34 हजार 429 मरीज कम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed