फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The new PHC will become a City Poly Clinic, where specialist doctors will be available every day

Mirzapur News: न्यू पीएचसी बनेगी सिटी पाली क्लीनिक, हर दिन मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

Tue, 23 Dec 2025 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The new PHC will become a City Poly Clinic, where specialist doctors will be available every day
मिर्जापुर। नगर में लाेगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग बल्ली का अड्डा स्थित न्यू पीएचसी के स्थान पर अब सिटी पाली क्लीनिक बनाने जा रहा है। सिटी पाली क्लीनिक बनने से वहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर दिन विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती रहेगी। इससे लोगाें को इलाज कराने के लिए मंडलीय अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

न्यू पीएचसी बल्ली का अड्डा में अभी एक डॉक्टर, एक लैब टेक्निशीयन, एक फॉर्मासिस्ट का पद है। दो बेड का अस्पताल है। दिन के समय ही सेवाएं संचालित होती है। एक फिजिशीयन होने से अन्य समस्या होने पर लोगों को मंडलीय अस्पताल जाना पड़ता है। अब उनको मंडलीय अस्पताल जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। न्यू पीएचसी के सिटी पाली क्लीनिक में तब्दील किया जा रहा है। इसके बाद वहां पर हर दिन विशेषज्ञ डॉक्टर मिलेंगे। इमामबाड़ा के पास किराए के मकान में सिटी पाली क्लीनिक स्थापित किया जाएगा। इसमें जनरल फिजिशीयन, स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, चर्म रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात रहेंगे। सिटी पाली क्लीनिक बनाने की प्रकिया शुरू हो गई है। डॉक्टरों की तैनाती प्रक्रिया चल रही है। दिन के हिसाब डॉक्टर की तैनाती प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिटी पाली क्लीनिक का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। नए साल पर जनवरी महीने के प्रथम सप्ताह में सिटी पाली क्लीनिक का संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन



बल्ली का अड्डा स्थित न्यू पीएचसी में अब सिटी पाली क्लीनिक बनाया जा रहा है। जहां हर दिन विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती रहेगी। इससे लाेगों को उनके घर के आस-पास ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। नए वर्ष पर सिटी पाली क्लीनिक का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. एके सिंह, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed