फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The miscreants ran away after snatching a woman's bag full of jewelry

Mirzapur News: महिला का गहनों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश

Fri, 05 May 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
The miscreants ran away after snatching a woman's bag full of jewelry
जिगना। थाना क्षेत्र के जिगना-हरगढ़ मार्ग पर मनिकठी गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर महिला का गहनों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में लगभग दो लाख रुपये के आभूषण रखे थे। महिला ने जिगना थाने में इस घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बीते एक सप्ताह में क्षेत्र में यह तीसरी घटना है। इससे पहले विंध्याचल क्षेत्र में बाइक सवार शिक्षिका को पिस्टल सटाकर और ऑटो सवार महिला से चेन की छिनैती हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के उल्दा गांव निवासी सुमन देवी पत्नी श्याम बाबू बिंद जिगना थाना क्षेत्र के बौता गांव मेें अपने बुआ कौशल कुमार के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम में आई थीं। बृहस्पतिवार को अपने पति के साथ बाइक से घर जा रही थीं। सुमन ने बताया कि अपने आभूषण मंगल सूत्र, नथिया, जंजीर, कंगन, मांग टीका, पुत्र का सोने का लाकेट व चांदी का लच्छा बैग में रखी थीं। जब वे लोग नएपुर से मनिकठी की ओर बढे़ तभी पीछे से सफेद रंग की बिना नंबर की अपाचे बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया। जब तक शोर मचाने पर लोग आते, बाइक सवार बदमाश मनिकठा फुलवरिया की ओर भाग गए। उन्होंने बताया कि उनकी गोद में सात माह का पुत्र भी था। उनके पति श्याम बाबू ने बताया कि लगभग दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण से भरा बैग बदमाश छीनकर भागे हैं। बदमाश मास्क लगाए थे। इसकी सूचना जिगना पुलिस को दी गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed