फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Minister said, the government with traders

‘कारोबारियों के साथ है केंद्र सरकार’

Thu, 09 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 09 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
The Minister said, the government with traders
केंद्रीय मंत्री बोले, सरकार व्यापारियों के साथ
सरकार के मंत्रियों और संासद की टीम ने बुधवार रात व्यापारी सम्मेलन में जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए केंद्र सरकार के दो वर्षों के कामकाज का हिसाब दिया। नगर के लालडिग्गी स्थित मैदान में हुए आयोजन के दौरान भाजपा नेताओं ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है और उनका अहित नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्टैंड अप इंडिया पर बातें हुईं।
विज्ञापन


  केंद्रीय टीम का नेतृत्व कर रहे जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा। इस पर वह खरे उतर रहे हैं। उन्होंने सराफा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि एक्साइज इंस्पेक्टर उनका उत्पीड़न नहीं करेगा। कुछ बड़े व्यापारियों के कार्यों पर नजर रखने के लिए एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है। कहा कि यदि मिर्जापुर के व्यापारी पीतल के व्यवसाय को बदल कर स्टील का प्लांट लगाने की सोच रहे हैं तो वे उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं। कहा कि कई अन्य राज्यों में कोल और गोंड जातियों को जनजातीय का दर्जा मिला है, इस क्षेत्र के कोल और गोंड जातियों को भी जनजातीय का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि देश की मजबूती के लिए तगड़ी अर्थव्यवस्था जरूरी है। विश्व में भारत का मान बढ़ाने में व्यापारियों का बहुत योगदान है। आज जब दुनिया की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है, तब मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है। कहा कि ढाई लाख किलोमीटर सड़क बना कर भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने की केंद्र सरकार की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर हमला करते हुए  कहा कि कुछ लोग दिल्ली में सत्ता से दूर होने पर बिन पानी के मछली की तरह तड़प रहे हैं।
 राज्यसभा के  सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने धान मिलरों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि व्यापारी सरकार को टैक्स देते हैं, लेकिन बदले में उन्हें पर्याप्त सम्मान नहीं मिलता है।


 कहा कि केंद्र सरकार वायु, रेल और सड़कों से शहरों को जोड़ कर उनका विकास करने की सोच रखती है। कहा कि मिर्जापुर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पीतल उद्योग में लगे मजदूरों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए उनके विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed